7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पुलिस भर्ती 2017 को लेकर आई महत्वपूर्ण खबर

राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2017 को लेकर महत्वपूर्ण खबर आई है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय से इस संबंध में आदेश जारी हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Pradeep kumar Beedawat

•

Updated: 23 Dec 2017, 4:09 PM IST

rajasthan police recruitment

जालोर
राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2017 : पांच हजार से अधिक पदों के लिए होने वाली पुलिस भर्ती को लेकर राजस्थान के युवाओं में खासा उत्साह है और इसकी दो बार तिथि बढ़ चुकी है।
इस भर्ती को लेकर मुख्यालय के महानिरीक्षक संजीब कुमार नार्जारी ने बताया कि अब आॅफलाइन आवेदन 15 जनवरी 2018 की शाम छह बजे तक पुलिस मुख्यालय में जमा करवाए जा सकेंगे। इसके लिए राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों, आरएएसी और अन्य कमाण्ड के कमाण्डेंट्स को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। पूर्व में 25 दिसम्बर 2017 तक आवेदन लेने थे, लेकिन अब तिथि को बढ़ाकर 15 जनवरी शाम छह बजे तक कर दिया गया है। वहीं आॅनलाइन आवेदन 15 जनवरी की रात 12 बजे तक भरे जा सकेंगे। सभी कमाण्डेंट्स और एसपी को आॅफलाइन आवेदन 16 जनवरी तक मुख्यालय पहुंचाने होंगे। इस आदेश के साथ ही निकले एक अन्य आदेश में नागौर जिले में पदों की संख्या में परिवर्तन किया गया है, जबकि राजस्थान इण्टेलीजेंस शाखा में कांस्टेबल सामान्य के सभी पद शून्य कर दिए गए हैं। हालांकि यहां 10 चालकों की भर्ती की जाएगी। इस बार भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ दस किलोमीटर से घटाकर पांच किलोमीटर कर दी गई है। एनसीसी और होमगार्ड्स को विशेष अंक भी मिलेंगे। भर्ती को लेकर राजस्थान के युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। तिथि को दो बार पूर्व में भी आगे बढ़ाया जा चुका है। अब और अधिक आगे बढ़ाए जाने से तैयारी कर रहे युवाओं को परीक्षा के लिए और समय मिल सकेगा और लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी भी इस हिसाब से तैयारी में जुटे हुए हैं।

योग्यता
कांस्टेबल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा पास की हो। आरएएसी के लिए 8वीं पास।


चयन प्रक्रिया
राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी
5,200 से 20, 200 रुपये

अंतिम तिथि
15 जनवरी 2017


एप्लीकेशन फीस
जनरल कैटेगरी : 400 रुपये
SC, ST कैटेगरी : 350 रुपये