25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पुलिस भारत के राजस्थान राज्य की लोकप्रिय नागरिक सेवा है। राजस्थान पुलिस का ध्येय "अपराधियोँ में डर, आमजन में विश्वास" है। इसका मुख्यालय जयपुर में स्थित है। राजस्थान पुलिस में चार साल बाद <strong>Rajasthan Police Constable Bharti</strong> हो रही है लेकिन 11,000 पदों की जगह आधे पदों(5,390 पदों) पर ही भर्ती की जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 23 अक्टूबर से आवदेन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 नवंबर है। उम्मीदवारों का चयन लिखित व शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस बार भर्ती में अभ्यर्थियों को दस नहीं बल्कि पांच किलोमीटर ही दौडऩा पड़ेगा। सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क चार सौ रुपए तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आवेदकों के लिए साढ़े तीन सौ रुपए है।