5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज के लिए निकाली रैली, अनशन शुरू

राजकीय महाविद्यालय खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले नौ दिन से आंदोलन कर रहे लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Vinja Ram Dudi

•

Updated: 27 Mar 2018, 9:39 AM IST

jalorenews

राजकीय महाविद्यालय खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले नौ दिन से आंदोलन कर रहे लोग

सांचौर. उपखंड मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले नौ दिन से आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने सोमवार को रैली निकाली। रैली शहर के मुख्य मार्गो से निकाली गई। लोगों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। लोगों ने बताया कि युवाओ के अधिकार को लेकर आंदोलन करने के बावजूद भी सरकार की ओर से अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रैली के बाद सब लोग धरना स्थल पर पहुंचे।धरने को संबोधित करते हुए गंगाराम पूनीया ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। आजादी के ७० साल बाद भी हमारा क्षेत्र उच्च शिक्षा से वंचित है। राजनीतिक पार्टियों ने वोट बैंक की राजनीति कर क्षेत्र की जनता की भावनाओ के साथ खिलवाड़ किया है। आप नेता सुखराम बिश्नोई ने कहा कि कॉलेज सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है। विरेन्द्र साहू ने कहा कि युवा अपना हक मांग रहे है। पिछली कांग्रेस सरकार ने स्वीकृत कॉलेज को बंद कर दिया। भाजपा सरकार ने कॉलेज स्वीकृति को लेकर कोई हलचल नहीं की। गणपतलाल साहू ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानेगी, धरना जारी रहेगा।
व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों ने दिया समर्थन
उपखंड मुख्यालय पर सरकारी कॉलेज को खुलवाने की मांग को लेकर चल रहे धरने को जनप्रतिनिधियों का समर्थन भले ही नहीं मिल रहा है। लेकिन सामाजिक संगठनों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिसमे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी शैक्षिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनाराम बिश्नोई, समस्त व्यापार संघ के अध्यक्ष भोपालचंद मेहता, कपड़ा व्यापार संघ हरिश पुरोहित सीलू, रेडिमेड एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश शारदा, नशामुक्त संस्थान, नारी शक्ति मंच, राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच, चितलवाना सरपंच संघ के सचिव दुर्गाराम बेनीवाल ,सेसावा सरपंच झीणी देवी बिश्नोई, कमालपुरा महंत नेमीनाथ महाराज, स्वर्णकार युवा क्रान्ति मंच जालोर ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर धरने का समर्थन किया।
पांच जने बैठे भूख हड़ताल पर
विभिन्न मांगों को लेकर धरने के नौवें दिन पांच जने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे। भूख हड़ताल पर विरेन्द्र साहू, आप नेता सुखराम लोल, मफी देवी चौधरी, सवाईसिंह होथी गांव, मफाराम चौधरी भूख हड़ताल पर बैठे।

केयर्न ने वादा मुकरा तो ग्रामीण बैठे धरने पर
चितलवाना ञ्च पत्रिका. पंचायत समिति के रामपुरा गांव में केयर्न इण्डिया की ओर से पोईन्ट पर जमीन अवाप्त करने के बाद में वादा मुकर जाने से ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के नाम से ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
जीवन की सबसे बड़ी दवाई प्रेम
भीनमाल.शहर के ब्रह्मकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में चल रहे जीवन कौशल शिविर के तहत प्रशिक्षण ले रहे छात्रों को सम्बोधित करते हुए बीके अंजली बहन ने कहा कि जीवन में सबसे बड़ी दवाई प्रेम है। जिससे बड़ी बड़ी बिमारियां दूर हो जाती है। गुंजन बहन ने नशे के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष हेमलता जैन ने प्रशिक्षार्थियों को कानून व शिक्षा के बारे में जानकारी दी। दीपा फुलवारिया ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की बात कही।