
ramesh
जालोर. भीनमाल विधानसभा क्षेत्र से कांगे्रस के दावेदार तवाव निवासी रमेश पुरोहित का विजन है गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाना व चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए। परिवहन के साधन बढ़ोतरी व सड़कों की स्थिति में सुधार होना चाहिए। भीनमाल शहर का रेल सुविधा के तहत दिल्ली, जयपुर व चैन्नर्ई तक जुड़ाव हो। बांडी-सिणधरा बांध का सही रखरखाव कर आस-पास के गांवों को पेयजल उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी। नहरों से सिंचाई के लिए नहरों की मरम्मत करने, बागोड़ा व रामसीन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, भीनमाल में ब्लड बैंक खुलना चाहिए। भीनमाल में कन्या महाविद्यालय की जरूरत है। नर्मदा व माही का पानी किसानों को मिलना चाहिए। किसानों को फसलों के सही दाम नहीं मिल पाते है, ऐसे में उन्हें फसलों का उचित दाम उपलब्ध करवाना, फसल खराब होने पर उचित मुआवजा व किसानों की कर्ज माफी के लिए प्रयास किए जाएंगे। यहां निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होने चाहिए। भीनमाल में मल्टीनेशनल कंपनियां खुलने से शिक्षा के क्षेत्र में बहुआयामी रोजगार उपलब्ध होंगे।
Published on:
23 Oct 2018, 12:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.