5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांचौर: 5.50 ग्राम स्मैक के साथ चार युवक को पकड़ा और मामला दबा एक को ही बना दिया आरोपी

पुलिस मान रही गिरफ्तार युवक स्मेक का धंधा करते हैं, फिर भी एक को ही बनाया आरोपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Vinja Ram Dudi

•

Updated: 24 Mar 2018, 10:44 AM IST

jalorenews

Sanchor: Big disturbances in police action

सांचौर. सांचौर पुलिस द्वारा स्मेक बरामदगी के दौरान गिरफ्त में आए आरोपितों के मामले में मिलीभगती करने का मामला सामने आया है। मामला गुरुवार शाम को विश्नोई धर्मशाला पास स्थित श्रीजी मार्केट का है। जहां पर पुलिस ने दबिश देते हुए 5.50 ग्राम स्मेक के साथ चार युवकों को हिरासत में लिया था। इनके कब्जे से स्मेक के साथ साथ ८ हजार ९०० रुपए भी बरामद किए गए।आरोप है कि पुलिस ने मामले में चारों को आरोपित बनाने की बजाय मामला रफा- दफा करने की कोशिश की, किन्तु जब व्यापारियों सहित शहरवासियों का दबाव आया तो चार में से एक जने को स्मेक के मामले में आरोपी बना दिया।वहीं अन्य तीन युवकों को धारा १५१ में गिरफ्तार बताकर मामले को रफा- दफा कर दिया गया।
पुलिस के पास नहीं है जबाब शांतिभंग कैसे
इस कार्रवाई के मामले में पुलिस के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं है। एक युवक को आरोपित बनाया गया है, जबकि उनके साथ वाले आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार है। इस मामले में दोगनी नीति पर पुलिस ने मौन धारण कर लिया है।
कार्रवाई शक के दायरे में
पुलिस के अनुसार मनोहरलाल पुत्र मोहनलाल बिश्नोई, निवासी डावल के कब्जे से ५.५० ग्राम स्मेक पकड़ा गया। वहीं उसके साथ तीन अन्य युवक, जिसमें कमलेश पुत्र बाबूलाल विश्नोई निवासी डावल, भागीरथ पुत्र तेजाराम बिश्नोई निवासी केरिया, श्रीराम पुत्र किशनाराम बिश्नोई निवासी सांगड़वा को शांतिभग में गिरफ्तार बता दिया। मामला में पत्रिका द्वारा पड़ताल करने पर सामने आया की स्मेक के अवैध कारोबार को करने वाले युवक शहर के श्रीजी मार्केट में एक फैन्सी स्टोर संचालित करते हंै। दुकान के बाहर केवल बोर्ड लगा है। जहां पर पूरे दिन स्मेक के शौकिन युवा वहां खुलेआम आसानी से स्मेक खरीदकर स्मेक का नशा करते हैं। यह मामला पुलिस की जानकारी में लंबे समय से था। जिसकी शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। अब मामले में कार्रवाई हुई तो पुलिस ने इस मामले को दबाने में जुटी हुई है।
&शहर में दबिश देकर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक को ५.५० ग्राम स्मेक के आरोप में गिरफ्तारी हुई है। वहीं तीन अन्य युवको को शांतिभंग के आरोप में गिरफ़्तार किया है। हालांकि तीनों युवक आरोपी मनोहरलाल से स्मेक खरीदते थे। जिसकी पड़ताल की जा रही है। मनोहरलाल ने स्मेक धोली नांडी निवासी सुखराम बिश्नोई से खरीदना स्वीकार किया है।
- शेराराम, एसआई,
पुलिस थाना सांचौर
&शहर में स्मेक का कारोबार चल रहा है, जिसमें पूर्व में भी पुलिस द्वारा औपचारितकाएं बरती गई। अब स्मेक बरामदगी के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी में घालमेल किया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई संदेह के घेरे में है। सही तरीके से जांच की जरुरत है।
- सुरजनराम बिश्नोई, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा, जालोर