5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाशों ने देर रात 7 दुकानों से चुराई नगदी

व्यापारियों ने गश्त बढ़ाने की मांग की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Vinja Ram Dudi

•

Updated: 15 Apr 2018, 9:25 AM IST

jalorenews

व्यापारियों ने गश्त बढ़ाने की मांग की

सांचौर. शहर के चार रास्ता स्थित रानीवाड़ा रोड पर अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार रात एक साथ करीब सात दुकानों में घुसकर नगदी चुरा ली। शनिवार सवेरे व्यापारियों के दुकानें खोलने पर दुकान में रखा सामान अस्त-व्यस्त मिला। वहीं दुकानों के ऊपर लगाई गई चद्दरों की छत भी हटा दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों के बयान दर्ज किए। वहीं मामले की जांच शुरू की। व्यापारियों ने बताया कि शुक्रवार रात अज्ञात बदमाश दुकानों के ऊपर लगे टीनशेड हटाकर दुकानों में घुस गए।
वहीं गल्ले में रखी नगदी चुराकर ले गए। साथ ही सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया। इधर, चोरी की वारदात की सूचना पर शनिवार अल सवेरे मौके पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। समस्त व्यापार महासंघ के सचिव हरिश पुरोहित ने पुलिस से इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की। हिन्दूसिंह दूठवा ने पुलिस को रात्रिकालीन गश्त प्रभावी करने की आवश्यकता जताई। इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक हेमपुरी ने व्यापारियों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

रावणा राजपूत समाज ने जताया आक्रोश, पुलिस थाने में दी रिपोर्ट
आहोर ञ्च पत्रिका. सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की ओर से समाज विशेष के नाम से पोस्ट करने के मामले को लेकर रावणा राजपूत युवा महासभा के बैनर तले रावणा राजपूत समाज के युुवाओं ने आक्रोश जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को पुलिसथाने में रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया कि सोशल मीडिया पर सुरेश अम्बेडकर आहोर की ओर से रावणा राजपूत समाज के लोगों के विरूद्ध झूठा व भ्रामक प्रचार किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि आज सर्कल का नाम पुन: अम्बेडकर सर्कल कर रहे थे तो रावणा राजपूतों के लडक़े गाडिय़ांभरकर आए व बाधा डालने लगे। यह पोस्ट गलत व मिथ्या है। उनके समाज के कोई लडक़े सर्कल पर गाडिय़ों में भरकर नहीं गए है। सुरेश अम्बेडकर की ओर से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट कर गांव में आक्रोश फैलाने व शांति व्यवस्था भंग करने का कृत्य किया है। जिससे रावणा राजपूत समाज में आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। गौरतलब है कि इसी पोस्ट को लेकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आहोर निवासी गेनाराम मेघवाल ने भी आईडी धारक के खिलाफ उनके नाम से आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इस मौके रावणा राजपूत समाज के जोगेन्द्रसिंह राठौड़, विजयसिंह भाटी, परबतसिंह गहलोत, गजेन्द्रसिंह मांगलिया, राजूसिंह पंवार, परबतसिंह समेत कई मौजूद रहे।

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
मोदरा ञ्च पत्रिका. मोदरा रेलवे स्टेशन के पास फाटक संख्या 76 पिलर नंबर 96/3 पर शनिवार सवेरेटे्रन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
मृतका की पहचान मोदरा निवासी ललिता देवी (40) पत्नी भीखसिंह राजपुरोहित के रूप में हुई है। सूचना पर मोदरा चौकी कांस्टेबल सीताराम व रामसीन से एएसआई वरधाराम मौके पर पहुंचे और क्षत विक्षत शव को मोदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। पुलिस के अनुसार पति भीखसिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह घर से दूध लेने का कहकर निकली थी।घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन करने के बाद उसे इस हादसे की जानकारी लगी। जो देर तक घर पर नहीं पहुंचने के कारण खोजबीन करने पर उसकी मृत्यु होना पाया गया। इधर, घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल हुए, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।