जालोर

मन की आशा पूरी करती है माता इसलिए मोदरा की माता ‘आशापुरी’

Shardiya Navratri 2023: जालोर से करीब 40 किमी दूरी पर स्थित मोदरा स्थित आशापुरी माता मंदिर जन जन की आस्था का केंद्र है। सडक़ और रेल मार्ग यहां तक पहुंचने के बेहतर विकल्प है। यहां प्रतिवर्ष बढ़ी संख्या में यात्री देश के विभिन्न क्षेत्रों से आशापुरी माताजी के दर्शन करने आते हैं।

less than 1 minute read
Oct 17, 2023

मोदरा @ पत्रिका. Shardiya Navratri 2023: जालोर से करीब 40 किमी दूरी पर स्थित मोदरा स्थित आशापुरी माता मंदिर जन जन की आस्था का केंद्र है। सडक़ और रेल मार्ग यहां तक पहुंचने के बेहतर विकल्प है। यहां प्रतिवर्ष बढ़ी संख्या में यात्री देश के विभिन्न क्षेत्रों से आशापुरी माताजी के दर्शन करने आते हैं। श्री आशापुरा माताजी के दर्शन करने आने वाले यात्री माताजी से अपनी आशाओं की पूर्ति के साथ जीवन में सुख एवं समृद्धि की मनोकामना करते हुए प्रसादी चढ़ाकर अपने आपको भाग्यशाली समझते हैं। मोदरा की आशापुरी माताजी की कई नामों से पहचान है। मोदरा में इनका मंदिर होने के कारण वर्तमान में इसे मोदरा माताजी के नाम से भी जानते हैं। प्राचीन समय में महोदरा वर्तमान मोदरा के नाम से पहचाना जाता है।
यह भी पढ़ें : Khatu Shyam Temple: कल से बंद रहेगा खाटूश्याम मंदिर, विशेष पूजा-अर्चना के बाद जानिए कब होंगे दर्शन


माताजी का गांव मतलब मोदरा
आशापुरी माताजी को मोदरा माता, महोदरी माता के नाम से पहचान है वहां माताजी के देवी चमत्कारों से अब मोदरा को माताजी का गांव से ही लोग आसानी से पहचान जाते हैं। माताजी का गांव का उच्चारण करते ही लोग समझ जाते हैं कि यह मोदरा ही है जहां ऊंचे शिखर वाला श्री आशापुरी माताजी का भव्य मंदिर बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : दक्षिणी भारत और उत्तरी भारत की शैली में बना है ये शिव मंदिर, सिर्फ जलाभिषेक करने से पूरी होती है मन्नत

मेले और नवरात्रि में विशेष प्रबंध
मोदरा आशापुरी माताजी के मंदिर आदि की सम्पूर्ण देखभाल करने के लिए श्री आशापुरी माताजी ट्रस्ट कमेटी मोदरा का गठन किया हुआ है। इसके अन्तर्गत श्री आशापुरी माताजी तीर्थ पेढ़ी (कार्यालय) व्यवस्थित रूप से कार्यरत है। यह पेढ़ी कार्यालय मंदिर के नीचे आधुनिक साधन सुविधाओं से परिपूर्ण है।

Published on:
17 Oct 2023 03:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर