23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन गरबा रास में झूमे श्रद्धालू

भीनमाल के क्षेमंकरी माता मंदिर तलहटी में गुजरात ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के 51 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन दिनभर यजमानों ने यज्ञ में आहुति दी। पूर्व संध्या पर गरबा रास का आयोजन हुआ। जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुजरात से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Dharmendra Ramawat

•

Updated: 18 Mar 2021, 9:40 AM IST

शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन गरबा रास में झूमे श्रद्धालू

भीनमाल. शतचंडी महायज्ञ को लेकर आयोजित कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज गुजरात के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए।

भीनमाल. स्थानीय क्षेमंकरी माता मंदिर तलहटी में गुजरात ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के 51 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन दिनभर यजमानों ने यज्ञ में आहुति दी। पूर्व संध्या पर गरबा रास का आयोजन हुआ। जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुजरात से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवेंद्र विराणी ने बताया कि बाह्मण स्वर्णकार समाज के 51 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ के आचार्य शास्त्री वर्षीलकुमार भानुप्रसाद के आचार्यत्व में 51 यजमानों ने यज्ञ में आहुति दी। महायज्ञ की पूर्व संध्या पर मंदिर तलहटी में गरबा रास हुआ। जिसमें गुजरात के नामी कलाकार घनश्याम झूला व प्रवीण विराणी ने गणपत लागो पायो..., सनेड़ो सनेड़ो..., आसमानी रंग नी चूनड़ी..., रोणा शेर मा रे... व केसरियों रंग थने लाग्यो... सहित एक बढकऱ एक गरबा गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान गुजरात ब्राह्मण स्वर्णकार समाज व स्थानीय ब्राह्मण स्वर्णकार समाज सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंच संचालन मीठालाल जांगिड़ ने किया। इस मौके जिला प्रमुख राजेश राणा, चक्रवर्तीसिंह, प्रकाश सोनी, दिलीप, मुकेश, पंडित श्यामसुंदर, मनोज, प्रकाश, कुलदीप व प्रदीपकुमार सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।
गायत्री परिवार की ओर से होगा दीप यज्ञ
समाज के कोलचंद सोनी ने बताया कि गुरूवार शाम को गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार व स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में 51 कुंडीय महायज्ञ पांडाल में दीपयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सभी 51 कुंडों पर दीपों से सजावट की जाएगी।
स्वर्णकार समाज गुजरात का किया बहुमान
स्वर्णकार सेवा समिति भीनमाल की ओर से कर्यक्रम के दौरान स्वर्णकार समाज गुजरात के अध्यक्ष देवेंद्र विराणी का साफा, माला व क्षेमंकरी माता की चांदी की तस्वीर देकर बहुमान किया गया। समिति ने उनका आभार भी जताया।