
फोटो पत्रिका नेटवर्क
जालोर। लेटा-सांकरना जवाई नदी पुल पर एक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। मोपेड पर ऐलाना निवासी कानाराम (67) अपनी पुत्री रेखा को सांकरना उसके ससुराल छोड़ने जा रहे थे। लेटा जवाई नदी के पुराने पुल पर मोपेड अनियंत्रित होकर सूखी नदी में जा गिरी। हादसे के दौरान बुजुर्ग को सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई।
जबकि पुत्री के हाथ में चोट आई। मोपेड पर मौजूद दो बच्चों को खरोच तक नहीं आई। हादसे के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। इधर, सूचना पर 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को अचानक से चक्कर आ गए और इस दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। शव को राजकीय मोर्चरी में रखवाया गया।
इस पुल पर यह पहला हादसा नहीं है। इससे पूर्व 23 अगस्त 2024 की सुबह इसी पुल से एक निजी बस नदी में गिरी थी। यह हादसा पुल के हिस्से में क्षतिग्रस्त मार्ग से स्टेयरिंग फेलियर से हुआ था। यह बस जालोर से सुमेरपुर जा रही बस में 25 यात्री सवार थे, जिनमें से 12 से अधिक घायल हो गए थे।
यह पुल करीब 50 साल पुराना है। लेकिन अक्सर ऊपरी हिस्से पर सडक़ क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को दिक्कत होती है। अब जालोर शहर के पास से होकर 15 किमी नेशनल हाइवे बायपास बन रहा है। इसी बायपास हिस्से में पुराने पुल के समानांतर एक बड़ा पुल भी बन चुका है। आगामी करीब अपे्रल माह तक बायपास रोड यातायात के लिए शुरु हो जाएगा, जिसके बाद समस्या का स्थायी समाधान होगा।
Published on:
27 Feb 2026 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
