
रेलवे क्रॉसिंग के ब्रिज पर अधूरा पड़ा कार्य। फोटो- पत्रिका
जालोर। रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा मेगा हाईवे प्रोजेक्ट के तहत भीनमाल शहर के रामसीन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे आरओबी का कार्य पूरा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह कार्य तीन साल से चल रहा है। इसे मार्च 2024 में पूर्ण करना था, लेकिन अधिकारी अब मार्च 26 में पूरा होने का दावा कर रहे हैं। खासकर रेलवे लाइन के ऊपर लगने वाले गर्डर नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में मार्च में भी पूर्ण होने की संभावना कम है।
कार्य इतनी धीमी गति से हो रहा है कि इस मेगा हाईवे पर टोल वसूली शुरू होने के बाद भी ब्रिज का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। यहां क्रॉसिंग पर ट्रेनों की आवाजाही के दौरान वाहनों के पहिए थम जाते हैं। साथ ही सर्विस रोड भी पूरी तरह बदहाल है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही से दिनभर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। वाहन चालकों के साथ यहां दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
यह रेलवे क्रॉसिंग शहर की अतिव्यस्त रेलवे क्रॉसिंग है। रोजाना यहां से 5 हजार के करीब वाहनों की आवाजाही होती है। दरअसल, 2021 में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत 344 करोड रुपए की लागत से रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा 64 किमी मेगा हाईवे प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ था। अगस्त 2022 में यह प्रोजेक्ट पूर्ण होना था, लेकिन तीन साल गुजरने के बाद शहर के जसवंतपुरा रोड रेलवे क्रॉसिंग व कोड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।
शहर का जसवंतपुरा रोड रेलवे क्रॉसिंग जालोर शहर के बीच में है। ऐसे में क्रॉसिंग के उस तरफ निवास करने वाले लोगों को मकानों पर आवाजाही में बार-बार दिक्कत उठानी पड़ रही है। आरओबी को पूरा करने के लिए पहले जनवरी माह में पूरा करने का दावा किया जा रहा था, लेकिन जनवरी-फरवरी माह अब गुजरने को है, इसके बाद भी अब तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अधिकारी अब मार्च में पूरा होने का दावा कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अभी तक यहां गर्डर तक नहीं लगे हैं। ऐसे में मार्च में भी पूरा होने की संभावना कम ही लग रही है।
क्रॉसिंग के उस तरफ बसी कॉलोनियों के लोगों को शहर में आवाजाही में काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। सड़क पर भी दिनभर धूल उड़ती रहती है। तीन साल से यह समस्या चल रही है। आखिर ब्रिज का कार्य कब पूरा होगा।
ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे लाइन पर लगने के लिए गर्डर तैयार हो रखे हैं, लेकिन भीनमाल नहीं पहुंचे हैं। संभावना है कि एक सप्ताह में पहुंच जाएंगे। इसके बाद आरओबी का कार्य रफ्तार पकड़ेगा।
Published on:
25 Feb 2026 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
