21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Triple Murder: पत्नी और दो मासूमों के हत्यारे पिता को 24 घंटे बाद हुआ अफसोस, फिर भी करता रहा ढोंग

दासपां गांव में पत्नी और दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मंगलाराम पुरोहित को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेजते हुए मामले की जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

less than 1 minute read
Google source verification
triple murder, triple murder in Jalore, triple murder in Rajasthan, murder of wife and children, murder of wife and children in Jalore, Jalore news

मृतक मां और बच्चे। फाइल फोटो- पत्रिका

भीनमाल। भीनमाल क्षेत्र के दासपां गांव के लाफा पुरोहितों की ढाणी में पत्नी व दो बच्चों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा गया।

पुलिस निरीक्षक राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि दासपां निवासी आरोपी मंगलाराम पुरोहित पुत्र पदमाराम ने देर रात घर में सो रही पत्नी दाड़मीदेवी (38), पुत्री निकिता (10) व पुत्र हितेश (8) की धारदार हथियार (फरसा) से वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर जानकारी दी।

आंगन में टहलता मिला

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी घर के आंगन में टहल रहा था। घर में फर्श पर महिला दाड़मीदेवी का शव खून से लथपथ पड़ा था। वहीं पास स्थित छपरे में चारपाई पर पुत्री निकिता व पुत्र हितेश के शव खून से लथपथ पड़े थे। मकान में जगह-जगह खून बिखरा हुआ पड़ा था। आरोपी पत्नी दाड़मीदेवी के चाल-चलन पर शक करता था। उसी का उसे ऐसा भूत सवार हुआ कि रात में सोते समय उसने अपने पुत्र, पुत्री व पत्नी दाड़मीदेवी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।

दूसरे दिन कृत्य पर हुआ अफसोस

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मंगलाराम को वारदात के दिन गुरुवार को कोई अफसोस नहीं था। उसके चेहरे पर गम नजर नहीं आ रहा था। जबकि शुक्रवार को उसे कुछ अफसोस हुआ और आरोपी रोने लगा। कई बार तरह-तरह के ढोंग भी करता रहा। पुलिस ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया।