19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जालोर में पति ने की पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या, निमंत्रण में जाने से एक बच्चे की बची जान

Jalore Triple Murder: घर में सो रही पत्नी और दो बच्चों पर आधी रात को आरोपी मंगलाराम कहर बनकर टूट पड़ा। धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान तीनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

2 min read
Google source verification

जालोर

image

Kamal Mishra

Feb 19, 2026

Jalore Murder

मृतक पत्नी और बच्चे (फोटो-पत्रिका)

जालोर। भीनमाल क्षेत्र के दासपां गांव में दिल दहलाने वाली वारदात में पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। मामला बुधवार देर रात का है। दासपां गांव के लाफा पुरोहितों की ढाणी पर सनकी व्यक्ति ने पत्नी व दो बच्चों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी।

आरोपी ने सुबह पुलिस कन्ट्रोल रूम पर हत्या की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव कच्चे घर में फर्श पर पड़ा मिला। वहीं दो बच्चों के शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़े मिले। पुलिस ने आरोपी मंगलाराम पुरोहित पुत्र पदमाराम को मौके से गिरफ्तार किया।

गले पर धारदार हथियार के निशान

पुलिस निरीक्षक राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि दासपां निवासी मंगलाराम पुरोहित ने अपनी पत्नी दाड़मी देवी (38), पुत्री निकिता (10) व पुत्र हितेश (8) की धारदार हथियार (फरसा) से वार कर हत्या कर दी। तीनों के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे।

मृतका के भाई ने दर्ज कराया केस

घर की दीवार व फर्श पर जगह-जगह खून के कतरे थे। पुलिस ने मृतका के भाई सायला तहसील क्षेत्र के चौराऊ निवासी दरगाराम पुरोहित की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। आरोपी बेरोजगार है साथ ही डोरे-धागा (भोपा) का भी काम करता था।

चार भाइयों में बड़ा था मंगलाराम

दासपां निवासी पदमाराम पुरोहित के चार पुत्र है। जिसमें से आरोपी मंगलाराम की शादी 20 साल पूर्व चौराऊ निवासी दाड़मी देवी के साथ हुई थी। बहन की शादी साटे में चौराऊ कर रखी है। मंगलाराम के तीन पुत्र व एक पुत्री है। जिसमें एक पुत्र उसकी मौसी के पास आंध्रप्रदेश के ठुनी में काम करता है।

एक बच्चे की शादी में जाने से बची जान

आरोपी मंगलाराम के दो पुत्र व एक पुत्री यहां परिवार के साथ ही ढाणी पर रहते है। पुत्र मुकेश उसकी दादी, चाचा के साथ जिद कर भादरड़ा में आयोजित शादी समारोह में चला गया था। ऐसे में उसकी जान बच गई। अन्यथा उसकी भी हत्या हो जाती है।

परिवार व आस-पास के लोग गए थे शादी

दासपां गांव के पुरोहितों की ढाणी में बुधवार शाम को पदमाराम पुरोहित के परिवार के लोग शादी समारोह में शिरकत करने भादरड़ा गए थे। वहीं आस-पास के लोग पास में ही एक शादी में शिरकत करने के लिए गए थे। ढाणी पर पदमाराम, मंगलाराम पुरोहित, मंगलाराम की पत्नी दाड़मीदेवी, पुत्री निकिता व पुत्र हितेश ही थे। पदमाराम दूर स्थित एक कच्चे मकान में सो रहा था। यहां से करीब 150 मीटर दूर स्थित मंगलाराम ने कच्चे मकान में वारदात को अंजाम दिया।