5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती स्कूल से छात्र को बाहर ले गए, कपड़े उतारकर मारपीट की

छात्र की सहपाठी के बस्ते में किसी ने डाल दी थी पर्ची, स्कूल प्रशासन कर रहा था मामले की जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Vinja Ram Dudi

•

Updated: 20 Jan 2018, 11:18 AM IST

Government School

Someone beat a student in runing school

सांचौर. कीलवा स्थित आदर्श राउमावि में ११वीं कक्षा में पढऩे वाले एक छात्र को विद्यालय से बाहर ले जाकर पहले निर्वस्त्र किया और इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद पीडि़त छात्र के पिता ने सांचौर पुलिस थाने में आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। वहीं वारदात के बाद पीडि़त छात्र के पिता ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर छात्र की टीसी काटने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार कीलवा निवासी धनाराम पुत्र सोनाराम मेघवाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका पुत्र दिनेश कुमार (17) आदर्श राउमावि में ११वीं कक्षा में अध्ययनरत है। 19 जनवरी को वह स्कूल गया था। इस दौरान दोपहर करीब 12.45 बजे प्रधानाचार्य के कक्ष में खड़ा था। इस दौरान आरोपी कीलवा निवासी विक्रमसिंह पुत्र छगतसिंह, प्रतापसिंह पुत्र चतरसिंह, पपसिंह पुत्र भीखसिंह, गटूसिंह पुत्र रूगनाथसिंह राजपूत व सेंधाराम पुत्र रतनाराम रावणा राजपूत एक राय होकर विद्यालय आए और दिनेश को जाति ***** शब्दों से अपमानित करते हुए कार्यालय से बाहर निकाल दिया। साथ ही रिपोर्ट में बताया गया कि ये सभी लोग विद्यालय परिसर से दूर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पास ले गए और निर्वस्त्र कर मारपीट की।
चल रही थी जांच
इस मामले में विद्यालय में विद्यालय के प्रधानाचार्य बलूराम जाटव का कहना है कि कुछ छात्रों की ओर से शरारत कर सहपाठी बालिका के स्कूली बस्ते में कोई पर्ची डाल दी थी। जिसकी शिकायत के बाद विद्यालय स्तर पर जांच चल रही थी। इस दौरान चार लोगों ने विद्यालय में आकर छात्र को जबरन पूछताछ के बहाने विद्यालय से बाहर ले जाकर मारपीट की है। बच्चे के रोने की आवाज पर वे खुद बाहर जाकर उसे विद्यालय में वापिस लेकर आए थे।
इनका कहना है...
कीलवा विद्यालय में छात्र को विद्यालये से बाहर घसीट कर ले जाकर मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है। छात्र का मेडिकल जांच कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
-सुखाराम बिश्नोई, थानाधिकारी, सांचौर