30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Nain Singh Rajpurohit

•

Updated: 20 Feb 2020, 12:03 PM IST

Students gave cultural presentations

Students gave cultural presentations

सियाणा(जालोर). रायपुरिया के राउमावि में मंगलवार शाम को वार्षिकोत्सव उड़ान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। देश भक्ति गीतों व लूर नृत्य ने दर्शकों और अभिभावकों का मन मोहा। इसी बीच कार्यक्रम में पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्रकुमार शर्मा, रायपुरिया सरपंच रीना देवी, दानदाता अमराराम देवासी, दिनेश राजपुरोहित व उप सरपंच नीतू कुमारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। शिक्षक राजेन्द्रसिंह ने बताया कि कार्यक्रम व मंच का संचालन छात्रों ने किया। इससे पहले अतिथियों का माला, साफा व शॉल ओढ़ाकर बहुमान किया गया। इस मौके अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
वहीं गत वर्ष विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके बागरा थानाप्रभारी रामसिंह मय जाब्ता, छोटूसिंह सिवणा, सांवलाराम पुरोहित व हरीसिंह समेत कई मौजूद रहे।
मोदरा. सेरणा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को आगाज 2020 वार्षिकोत्सव एवं दानदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जसवंतपुरा अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी त्रिकमाराम देवासी की अध्यक्षता व भीनमाल अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खंगारसिंह चौहान एवं थलवाड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्रसिंह चारण के आतिथ्य में आयोजित किया गया। विद्यालय की बालिकाओं ने दानदाताओं का तिलक कर स्वागत किया गया।वार्षिकोत्सव व दानदाता सम्मान समारोह में बालक-बालिकाओं ने एक से एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्य गिरधारीराम महला ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन का आधार है।शिक्षा को बढावा देने के लिए भामाशाहों को आगे आने का आह्वान किया।कुलदीपसिंह गिल ने बताया किविद्यालय में प्याऊका निर्माण सेरणा निवासी पोलसिंह एवं नेनसिंह राठौड़ द्वारा करवाया गया एवं एक कमरा का निर्माण सेरणा निवासी हॉल सरत दूधमल केवलचंद जैन द्वारा करवाया गया तथा सामूहिक सहयोग से तीन कमरा एवं मंच का निर्माण किया गया। कार्यक्रम का संचालन यशपालसिंह चारण ने किया।कार्यक्रम के दौरान मोडसिंह राठौड़, लालाराम बिश्रोई, देवेन्द्रसिंह जैतावत, जयकिशन बिश्रोई, किशोरसिंह राठौड़, मदनसिंह चारण नरपुरा, कानसिंह राठौड़, रघुनाथ प्रसाद, पूर्व सरपंच जबरसिंह राठौड़, अशोकसिंह जैतावत, भीमसिंह, गंगासिंह जैतावत, खीमसिंह राठौड, भंवरसिंह भावोणी व कई जने मौजूद थे।