5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीनमाल में ऐसा स्थान जहां रास्ता है ही नहीं…

रेलवे स्टेशन के बाहर हर समय रहता है हाथ थैला संचालकों का जमावड़ा, स्टेशन के निकासी गेट के बाहर भी थड़ी संचालकों का कब्जा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Khushal Singh Bhati

•

Updated: 20 Nov 2017, 11:02 AM IST

jalorenews

Such a place where there is no way in Bhinmal


भीनमाल. शहर के मुख्य मार्गों व व्यस्तम चौराहों पर हर समय हाथ थैला बेतरतीब खड़े रहते है। बेतरतीब हाथ थैलों की वजह से लोगों को आए दिन यातायात जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। व्यवस्तम चौराहे व मुख्य सडक़ों व फुटपाथ पर हाथ थैला वालो का एक सत्र कब्जा रहता है। इसकी वजह से 60 फीट चौड़ी सडक़ 30 फीट में ही सिमट रही है। ऐसे में पैदल राहगीरों व वाहन चालकों को आवाजाही में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। इनता ही नहीं लोग अपनी मनमर्जी से हाथ थैला खड़े कर देते है। रेलवे स्टेशन के आवाजाही मुख्य गेट 35 फीट चौड़ा है, लेकिन हाथ थैला व अवैध थडिय़ों की वजह से यह गेट का महज 15 फीट में ही सिमट गया है। स्थिति यह है कि यहां सेे एक वाहन भी बड़ी मुश्किल से गुजरता है। ऐसे में स्टेशन पर आवाजाही करने वाले यात्रियों व वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। हैरानी की बात तो यह है कि नॉन वेण्डिंग जॉन में भी हाथ थैला मनमर्जी से खड़े रहेते है। कई बार तो स्थिति यह होती है कि लोगों का स्टेशन से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। हाथ थैले की वजह से आए दिन वाहन चालकों व लोगों में वाहनों को बहसबाजी होती है। पालिका ने भी यहां से कई बार हाथ थैला वाले को यहां से खदेड़ा भी है, लेकिन उसके कुछ दिन गुजरने के बाद फिर से हाथ थैला वाले कब्जा जमा लेते है।
फूटपॉथ पर रहता है कब्जा
हाथ थैलों व टैक्सी चालकों की वजह से शहर में फूटपाथ का नामोनिशान मिट चुका है। शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर, अंबेडक़र तिराहा, महावीर चौराहा, पुरानी टंकी, अस्पताल रोड, हाईस्कूल रोड व जुंजाणी बस स्टैण्ड पर सडक़ के दोनो और हाथ थैला सडक़ पर कब्जा जमा रहते है। मुख्य सडक़ों के दोनों ओर फुटपाथ पर दुकानदार सामान भी डाल देते है। फुटपाथ पर अतिक्रमण की वजह से पैदल राहगिरों का गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। लोग दुकानों से आगे 10-12 फीट तक सामान रख देते है। खासकर महावीर चौराहा, पुरानी टंकी, पूनासा बस स्टैण्ड, कृषि मंडी रोड, हाईस्कूल रोड व खारी रोड पर दुकानों के आगे भी सामान रख देते है। इतना ही नही मुख्य बाजार में भी हाथ थैला से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है।
नॉन वेण्डिग जोन से हटाएंगे
रेलवे स्टेशन के बाहर से कई बार हाथ थैलों व अवैध थडिय़ों को हटाया है। शहर में जहां भी नॉन वेण्डिग जॉन पर हाथ थैला खड़े रहते है। उनको वहां से बेदखल किया जाएंगा। इसके अलावा व्यस्तम चौराहे से अवैध थडिय़ों को हटाए जाएंगे।
- भीखाराम जोशी, अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका-भीनमाल