5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल होगा पालिकाध्यक्ष के लिए उपचुनाव, रणनीति में जुटे पार्षद और नेता

14 मार्च को पालिकाध्यक्ष के लिए होने हैं उपचुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Vinja Ram Dudi

•

Updated: 13 Mar 2018, 10:10 AM IST

election for Sanchore Municipallity Chairman

Tomorrow will be election for Sanchore Municipallity Chairman

सांचौर. नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष को लेकर पिछले दो माह से ज्यादा समय से चल रही उठापटक के बाद बुधवार को पालिकाध्यक्ष के लिए मतदान होगा। इसको लेकर दो धड़ों में बंटे भाजपा पार्षद आमने-सामने होंगे। वहीं दूसरी ओर बोर्ड के नए पालिकाध्यक्ष के लिए भाजपा नेताओं की ओर से पार्षदों की बैठक बुलाने व पालिकाध्यक्ष को लेकर सर्व सम्मति से निर्णय करने का दावा भी खोखला साबित हो रहा है। विरोधी धड़े के 17 पार्षद भूमिगत हो गए हैं। वहीं मतदान की तारीख नजदीक आने से विरोधी धड़े के पार्षदों को समर्थन देने वाले कांग्रेस के पांच पार्षद भी रविवार रात से नजर नहीं आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार विरोधी धड़े के पार्षदों में कोई सेंधमारी नहीं हो इसलिए भूमिगत पार्षदों की गुजरात में अज्ञात स्थान पर बाड़ेबंदी की जा रही है। वहीं शहर में भाजपा के बहुमत वाले बोर्ड में पालिकाध्यक्ष के चयन को लेकर स्थानीय भाजपा नेता भी कोई रिस्क उठाने को तैयार दिखाई नहीं दे रहे हंै।
चाक चौबंद रहेगी व्यवस्था
नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष के लिए १४ मार्च को उप चुनाव होगा। इससे पहले सवेरे 10 बजे नगरपालिका सभागार में पार्षदों की बैठक होगी। पालिकाध्यक्ष के नाम निर्देशन पत्र निर्वाचित अधिकारी के समक्ष 10 से 11 बजे पेश किए जाएंगे। ये नाम निर्देशन पत्र नगरपालिका परिसर में ही उपलब्ध रहेंगे। जिनकी जांच निर्वाचित अधिकारी द्वारा 11.30 बजे की जाएगी। उम्मीदवारी की सूचना प्रत्याशी को खुद निर्वाचित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर दोपहर २ बजे से पूर्व देगी होगी। मतदान की स्थिति में दोपहर 2.50 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद मतगणना होगी।
ये बन रहे समीकरण
नए पालिकाध्यक्ष के लिए पार्षदों की बाड़ेबंदी के बाद शहर की सियायत में घमासान मचा हुआ है। हालांकि पूर्व पालिकाध्यक्ष इन्द्रा खोरवाल ने भी अपनी दावेदारी जताई है, लेकिन पर्याप्त पार्षदों की संख्या तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है। वहीं दूसरी ओर विरोधी धड़े के पार्षदों की ओर से 17 पार्षदों के दावे के साथ कांग्रेस के पांच पार्षदों के समर्थन का भी दावा किया जा रहा है। जिसमें विरोधी धड़े में नीता मेघवाल को पालिकाध्यक्ष का प्रत्याशी बनाना तय किया है।