9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार की टक्कर से दो माह के मासूम की मौत, पति और पत्नी सहित 3 घायल

कार बाइक की टक्कर में दो माह के बालक की मौत हो गई। जबकि दंपती व पुत्र के चोटें आई।

less than 1 minute read
Google source verification
Jalore accident

सोजत। नेशनल हाइवे स्थित सुकड़ी नदी सरहद में शनिवार रात एक कार बाइक की टक्कर में दो माह के बालक की मौत हो गई। जबकि दंपती व पुत्र के चोटें आई। उन्हें सोजत अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

एएसआई भीयाराम बरवड़ ने बताया कि सुकड़ी नदी के निकट चंडावल से सोजत की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक पर सवार रणसी गांव (बोरूंदा) निवासी रविंद्र (27) , ज्योति (24) पत्नी रविंद्र हरिजन व मनन (3) पुत्र रविंद्र हरिजन के चोटें आने से घायल हो गए।

जबकि दो माह के जिज्ञासु पुत्र रविंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। बताया जाता हैं कि रविंद्र रणसी गांव से अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर अपने ससुराल सोजत आ रहा था। पुलिस ने दो माह के मासूम को मोर्चरी में रखवाया हैं।

यह भी पढ़ें : बड़े अरमान से बहू लेकर आए थे, उन्हें क्या पता था दुल्हन के रूप में किसे ला रहे… अब सदमे में परिवार