
आहोर. जलदाय विभाग की लापरवाही कहे या अनदेखी लेकिन हकीकत यह है कि कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में जलदाय विभाग की ओर से दस दिन से जलापूर्ति नही हो रही हैं। ऐसे में कस्बेवासियों को महंगे दाम पर टैंकरों से आपूर्ति करवानी पड़ रही हैं। जबकि विभाग के अधिकारियों से बात करने पर जल्द ही जलापूर्ति करने का आश्वासन दिया जा रहा हैं।
दरअसल, कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में जलदाय विभाग की ओर से दस दिनों से जलापूर्ति की जा रही हैं। जलापूर्तिे के अभाव में परेशान कस्बेवासियों को मजबूरन मंहगे दाम पर टैंकरों से जलापूर्ति करनी पड़ रही हैं। लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौन नजर आ रहा हैं।
यहां भी हाल बुरा
निकटवर्ती भैंसवाड़ा गांव में सप्ताहभर से जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों को मजबूरन में टैंकरों से आपूर्ति करनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को अवगत करवाने के बावजूद भी जलापूर्ति नहीं की जा रही हैं।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.