21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जालोर

weather Alert: जानिए चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय हमसें कितना दूर है

#Biporjoy Cyclone  

Google source verification

जोधपुर. अरब सागर में पैदा हुए अति प्रबल चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर मारवाड़ में भी देखने को मिलेगा। पंद्रह जून से मारवाड़ में भी थंडरएक्टिविटी शुरू होगी। तेज हवाएं चलेगी। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी। 16 और 17 जून को थंडरएक्टिविटी में बढ़ोतरी होगी। तापमान में कमी से उमस भरी तपिश से भी राहत मिलने के आसार है।

बिपरजॉय तूफान अरब सागर में उठा है और फिलहाल यह पूर्वी-मध्य अरब सागर में है जो सौराष्ट्र करीब 500 किलोमीटर दूर है। वर्तमान में यह एक्सटि्रमली सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म श्रेणी में है जिसमें हवाएं 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। इसके 15 जून दोपहर को सौराष्ट्र से टकराने के आसार है। अगले दिन यह कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा। प्रदेश में इसका असर जोधपुर और उदयपुर संभाग में सर्वाधिक होगा।

बादल-बारिश का होगा सप्ताहांत

मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन बाद थंडरएक्टिविटी शुरू होगी। बादलों की गर्जना, बिजली की चकाचौंध, तेज हवाओं का मौसम होगा। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। शुक्रवार,शनिवार और रविवार को बादल-बरसात का मौसम रहेगा। इस दौरान दिन व रात के तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत मिलेगी।

जोधपुर में पारा 41 डिग्री, गर्मी से बेहाल हुए लोग

सूर्यनगरी में तेज उमस भरी गर्मी रही। रात का तापमान तीस डिग्री को पार करके 30.5 डिग्री पहुंच गया। हवा में पचास फीसदी से अधिक नमी होने से उमस रही। आसमां साफ होने से तेज धूप निकली और दिन चढ़ने के साथ उमस भरी तपिश ने लोगों को हलकान कर शुरू कर दिया। दोपहर में तापमान 41 डिग्री को पारकर 41.1 डिग्री मापा गया। कई दिनों बाद तापमान अधिक होने से शहरवासियों को छुट्टी के दिन भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

गर्मी से बेहाल हुआ मारवाड़, फलोदी 42 डिग्री

स्थान———- अधिकतम तापमान

जोधपुर ———- 41.1

फलोदी ———- 42

जैसलमेर———-41.7

बाड़तमेर ———- 41.4

जालोर ———- 40.6