
Weather Update: माउंट आबू से भी ठण्डे रहे मैदानी हिस्से
- दिन में पारा 30 डिग्री के समीप, ऊनी कपड़े बाहर निकले
-प्रदेश में फतेहपुर 6.3 डिग्री के साथ सर्वाधिक ठंडा, चूरू में पारा 6.7 व माउंट आबू में 9.6 डिग्री रहा
जालोर. मौसमी परििस्थतियों में बदलाव की वजह से धीरे-धीरे सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है। जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बीती रात पारा दस डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। जालोर में पारा 13.3, सिरोही में 11, पाली में 12.9 डिग्री रहा। वहीं शेखावटी का फतेहपुर 6.3 डिग्री के साथ सर्वाधिक ठंडा रिकॉर्ड किया गया। शेखावटी के ही चूरू जिले में 6.7 डिग्री के साथ तेज सर्दी रही। माउंट आबू में पारा 9.6 डिग्री मापा गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में मामूली घटत बढ़त हो सकती है।
जालोर शहर में सोमवार सुबह सर्दी रही। हल्की सर्दी की वजह से लोगों को गर्म कपहे पहनने पड़े। दिन में आसमां साफ होने से धूप निकल आई। सुबह-सुबह की धूप भी सुहानी लगी रही थी। दिन चढ़ने के साथ धूप में खड़े होने पर तपिश महसूस होने लगी। हालांकि अधिकांश स्थानों पर दोपहर में तापमान तीस डिग्री के समीप होने से अब दिन में गर्मी का अहसास कम हो गया। पंखे लगभग बंद होने की कगार पर है। कूलर व एसी पहले से ही बंद हो चुके हैं। रातें ठंडी होने पर लोगों को अब कम्बल ओढ़ने पड़ रहे हैं। दूरस्थ इलाकों में सर्दी अधिक होने से वहां लोगों को रजाइयों में भी दुबकना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान के और अधिक नीचे आने का पूर्वानुमान जताया है। दिसम्बर महीने में तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।
Published on:
22 Nov 2022 08:40 am
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
