7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरनाथ यात्रा: बम बम भोले के जयकारों के साथ पहला जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना

बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है। इस दिन राज्यपाल एनएन वोहरा श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला व अन्य अधिकारियों के साथ पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना करेंगे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 27 Jun 2018, 5:44 PM IST

amarnath yatra file photo

amarnath yatra file photo

योगेश कुमार की रिपोर्ट...

(जम्मू-कश्मीर): कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए बाबा अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का पहला जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हो गया। यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से सुबह 4.50 बजे राज्यपाल के सलाहकार बी बी व्यास और के विजय कुमार ने जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले जत्थे में 2995 श्रद्धालु शामिल हैं, जो 113 वाहनों पर सवार होकर गए। बालटाल रूट से 971 श्रद्धालु रवाना हुए, जिनमें 780 पुरुष, 190 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। पारंपरिक रूट पहलगाम से यात्रा करने के लिए 2024 श्रद्धालु रवाना हुए, जिसमें 1554 पुरुष, 330 महिलाएं, 20 बच्चे और 120 साधु शामिल थे।

पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

डोगरा पगड़ी पहन कर पहुंचे राज्यपाल के सलाहकार बी बी व्यास, के विजय कुमार और राज्य के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम ने पूजा अर्चना की और जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं को यात्रा की शुभकामना दी। विजय कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यात्रा के साथ पहली बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का विशेष मोटरसाईकल दस्ता भी गया है, जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ख्याल तो रखेगा ही, साथ ही एक छोटी एम्बुलेंस की तरह भी काम करेगा। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और यात्रा के दोनों रूटों पहलगाम और बालटाल पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

इतने श्रद्धालु करवा चुके है एडवांस रजिस्ट्रेशन


बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है। इस दिन राज्यपाल एनएन वोहरा श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला व अन्य अधिकारियों के साथ पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही वार्षिक बाबा अमरनाथ यात्रा शुरू हो जाएगी। यात्रा दो महीने तक चलेगी और 26 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन संपन्न होगी। यात्रा पंजीकरण की प्रक्रिया एक मार्च से शुरू हुई थी। अब तक 211994 श्रद्धालु एडवांस रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।