26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना ने मुठभेड में बुरहान वानी के करीबी अल्ताफ डार समेत दो आतंकी ढेर किए

अल्ताफ, 2016 मे मारे गए हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का करीबी बताया जा रहा है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 29 Aug 2018, 4:21 PM IST

indian army

indian army

(पत्रिका ब्यूरो,जम्मू): सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार सुबह मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान हिजबुल डिवीजनल कमांडर अल्ताफ कचरू के रूप में हुई है। अल्ताफ अहमद डार उर्फ कचरू कुलगाम में हिजबुल का डिस्ट्रिक्ट कमांडर था और कुलगाम का ही रहने वाला था।

अल्ताफ, 2016 मे मारे गए हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का करीबी बताया जा रहा है। अल्ताफ का नाम मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में टॉप टेन में शामिल था। वह पिछल 15 सालों से हिजबुल के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। दूसरे आतंकी की पहचान उमर रशीद वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने बताया कि दोनों आतंकियों के शवों के साथ दो हथियार भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने अनंतनाग जिले में इंटरनेट सर्विस फिलहाल स्थगित कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खानबल के मुनिवाद गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने आज तड़के घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई ।


उल्‍लेखनीय है कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को जैश के एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया था । पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकी से भारी मात्रा में हथियार और जिहादी सामग्री भी बरामद हुई । बरामद हुए दस्तावेजों से यह पता लग पाया है कि आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित था । मारा गया आतंकी सुरक्षाबलों और स्थानीय नागरिकों पर हमलों के कई मामलों में शामिल था ।

बड़ी खबरें

View All

जम्मू

जम्मू और कश्मीर

ट्रेंडिंग