
Investment meet will be held next year in Jammu and Kashmir
जम्मू।
जम्मू-कश्मीर में निवेशकों का सम्मेलन अब अगले साल होगा। राज्य प्रशासनिक परिषद ने तैयारियों की समीक्षा के बाद ये फैसला किया है। राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की एक बैठक राज्यपाल एसपी मलिक की अध्यक्षता में हुई थी जिसमें यह फैसला किया गया। यह सम्मेलन अगले महीने 12 से 14 अक्तूबर के बीच होना था।
विभाग को तैयारियों का पर्याप्त समय मिल सके और सम्मेलन में भागीदारी बढ़ाई जा सके
प्रशासनिक परिषद ने केंद्र सरकार के साथ विचार करने के बाद यह फैसला किया है ताकि उद्योग और वाणिज्य विभाग को तैयारियों का पर्याप्त समय मिल सके और सम्मेलन में भागीदारी बढ़ाई जा सके।
केंद्र सरकार से सलाह के बाद तय की जाएंगी नई तारीखें
प्रशासनिक परिषद का कहना है कि सम्मेलन की नई तारीखें केंद्र सरकार से सलाह के बाद तय की जाएंगी।इससे पहले शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसमें यह भी बताया गया कि प्रारंभिक तैयारियों का काम पूरा हो चुका है।
Published on:
20 Sep 2019, 5:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.