jammu kashmir : गुलमर्ग. गत चैंपियन भारतीय सेना ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 के दूसरे चरण में रविवार को सात पदक जीतकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। यहां हुई स्पर्धाओं में सेना ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते। हिमाचल प्रदेश ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। वहीं मेजबान केंद्र शासित प्रदेश jammu kashmir ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर खेलो इंडिया शीतकालीन के दूसरे चरण का शानदार आगाज किया। भारतीय सेना ने नॉर्डिक स्कीइंग पुरुषों की 10 किमी स्पर्धा में तीनों पदक जीतकर दबदबा बनाया। सनी सिंह ने स्वर्ण, मंजीत ने रजत और राज दीन ने कांस्य पदक जीता।