22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के खिलाफ उन्हीं के बागी पूर्व मंत्री लाल सिंह चौधरी लड़ेंगे संसदीय चुनाव

लाल सिंह ने जम्मू में 24 फरवरी को अमित शाह की रैली में भी हिस्सा नही लिया था। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि लाल सिंह के बारे में हाईकमान को पूरी जानकारी दे दी गई है...

2 min read
Google source verification
lal singh chaudhary file photo

lal singh chaudhary file photo

(जम्मू): जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी नेता और पूर्व मंत्री चौधरी लालसिंह ने भाजपा के खिलाफ संसदीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। लाल सिंह वर्ष 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद इस पार्टी के टिकट से कठुआ जिले के बसोहली से विधायक चुने गए थे और बाद में मंत्री बने थे। संसदीय चुनाव में टिकट के लिए उन्होंने भाजपा के खिलाफ फ्रंट खोलते हुए अपने डोगरा स्वाभिमान संगठन को राजनीतिक पार्टी का रूप दिया था। अब उन्होंने उधमपुर-डोडा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। लाल सिंह इस संसदीय सीट से लगातार दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। वर्ष 2014 में यह सीट प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डा जितेन्द्र सिंह ने जीती थी। प्रदेश भाजपा ने चौधरी लाल सिंह के पार्टी से इस्तीफा दिए बगैर अपने डोगरा स्वाभिमान संगठन की ओर से चुनाव लड़ने की घोषणा के बारे में हाईकमान को नए सिरे से सूचित कर दिया है। लाल सिंह ने घोषणा की थी कि उनका संगठन जम्मू संभाग की दोनों संसदीय सीटों से चुनाव लड़ेगा। यह दोनों संसदीय सीटें इस समय भाजपा के कब्जे में हैं।

लाल सिंह ने जम्मू में 24 फरवरी को अमित शाह की रैली में भी हिस्सा नही लिया था। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि लाल सिंह के बारे में हाईकमान को पूरी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि लाल सिंह जम्मू में पहले पीएम की रैली व उसके बाद अमित शाह के कार्यक्रम से दूर रहे थे। यही नही पंचायत चुनाव में भी उन्होंने अपने संगठन के उम्मीदवार उतारे थे। सोमवार को भी इस मसले पर अनुशासन समिति के सदस्यों में चर्चा हुई है। इससे पहले भाजपा लगातार लाल सिंह के मामले में कार्रवाई करने से बच रही थी। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना कई बार दावा कर चुके हैं कि चौधरी लाल सिंह ने मुझे इस्तीफा नही दिया है, वह अभी भाजपा में ही हैं।