15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्थरबाजों का आतंकी प्रेम, “मूसा आर्मी” और “कश्मीर बनेगा पाकिस्तान” जैसे पोस्टर लहराए, सुरक्षाबलों पर बरसाए पत्थर

सभी ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ पत्थर बरसाने शुरू कर दिए...

2 min read
Google source verification
stone pelting

ईद-उल-फितर पर पत्थरबाजों की नापाक हरकत, श्रीनगर में भारतीय सुरक्षाबलों पर बरसाए पत्थर,लहराए इस्लामिक स्टेट के झंडे

श्रीनगर। पूरे देश में आज खुशी के साथ ईद—उल—फितर मनाई जा रही है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाईचारे के इस त्यौहार पर नमाज अदा की और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। लेकिन कुछ लोगों को देश में यह आपसी सौहार्द का माहौल पसंद नहीं आ रहा है। ऐसा ही नजारा ईद के पाक मौके पर श्रीनगर में देखने को मिला। पत्थरबाजों ने यहां सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की।

घाटी से एक वीडियो सामने आया है। नाकबपोश बदमाश सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाते नजर आ रहे हैं। ईद के मौके पर श्रीनगर में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई। हर चौराहे और संवेदनशील जगह पर भारतीय सुरक्षाबलों के जवान मौजूद थे। सवेरे इलाके में एकदम शांति थी। यह अमन—चैन शायद पत्थरबाजों को पसंद नहीं आया। मौके पर नकाबपोश युवकों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इन सभी ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। सुरक्षाबलों को पीछे हटना पड़ा।


एएनआई के अनुसार श्रीनगर की जामिया मस्जिद के पास नकाबपोश युवकों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके। ईद की नामाज के बाद नकाबपोशों की भीड़ इकट्टा हो गई। इन सभी ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इसी के साथ नकाबपोशों ने पाकिस्तानी आतंकी अजहर मसूद और गजवत—उल—हिंद कमांडर जाकिर मूसा के समर्थन में पोस्टर लहराए। इन पोस्टरों पर ''मूसा आर्मी'' और ''कश्मीर बनेगा पाकिस्तान'' जैसे नारे लिखे हुए थे। भारत विरोधी नारे लगाने की बात भी सामने आ रही है। घटना के कुुछ फोटोज सामने आए है। जिनमें दिखाई दे रहा है कि कैसे सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर पत्थर फेंके जा रहे है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख हार्डकोर पाकिस्तानी आतंकी अजहर मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित किया है।

बता दें कि सेना ने घाटी में आतंकियों के खात्मे के लिए अभियान छेड़ रखा है। ताजा आंकडों के अनुसार साल 2019 में अब तक सुरक्षाबलों ने 103 आतंकियों को ढेर कर दिया। इनमें 25 विदेशी आतंकी और 78 कश्मीरी आतंकी बताए जाते है। हाल ही में सुरक्षाबलों ने कुख्यात आतंकी गजवल—उल—हिंद कमांडर जाकिर मुसा को मार गिराया था। इससे पहले सुरक्षाबलों ने बुरहान वानी गैंग के आखिरी सदस्य लतीफ टाइगर को मार गिराने में सफलता हासिल की थी। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से अलगाववादी तत्वों में रोष है। आतंकी की कमर टूटता देख आतंकी तत्व भी हताश है। सभी अशांति फैलाने की फिराक में हैं।