(जम्मू): अपने विवादास्पद बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता जावेद राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पीएम की तुलना हिटलर से की तो गृहमंत्री अमित शाह को जनरल डायर बताकर नई बहस को जन्म दे दिया है। शेख अब्दुल्ला की जयंती 5 दिसंबर की छुट्टी रद्द करने का फैसला सामने आने के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही। पुंछ के मेंढर से पूर्व विधायक जावेद राणा ने आरोप लगाया की यह दोनों देश में हिटलर और जनरल डायर बन कर आग लगा रहे हैं। उन्होंने जम्मू—कश्मीर के हालातों और देश में चल रही हिंसा के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को जिम्मेदार ठहराया।