
cm
(रांची,जमशेदपुर): शारदीय नवरात्र को लेकर बुधवार को देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की गई। राजधानी रांची के विभिन्न पूजा-पंडालों और घरों में कलश स्थापना कर भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के भालुबासा मंदिर में देवी दुर्गा की पूजा अर्चना की और कन्या पूजा में हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मां महागौरी की पूजा-अर्चना कर सभी के सुखमय जीवन की कामना की और राज्यवासियों को दुर्गा अष्टामी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ भी कुछ पल गुजारे।
सीएम ने की बच्चों से बात
उन्होंने कहा कि बच्चों से मिलकर, उनसे बातें कर हृदय प्रफुल्लित हो उठता है, बच्चे हमारा भविष्य है, सभी अभिभावकों से अपील की है कि इन्हें अपनी संस्कृति के बारे में बताये, एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करें। बता दें कि नवरात्र के मौके पर राज्यभर में जगह-जगह देवी के पंडाल लगाकर व घर में पूर्जा अर्चना की जा रही है। राजधानी रांची में तो हर पूजा पंडाल के पास मेले सा माहौल है।
Published on:
17 Oct 2018, 5:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.