
जब एक साथ इतनी सारी नन पहुंची गरबा नाइट में, तो जानिए क्या हुआ
रायपुर. नवरात्री पर इस वक्त चारो ओर गरबा नाईट की धूम मची हुई है। लोग अपने दोस्तों के साथ और परिवार के साथ गरबा खेलने जा रहे हैं। ऐसे में गरबा ग्राउंड में उस वक्त हंगामा मच गया जब वहां लोगों ने अजीब और डरावने कपड़े पहने कुछ लोगों को देखा। रायपुर के एक गरबा ग्राउंड में कुछ लोग नन के डरावने गेटअप में गरबा ग्राउंड में पहुंचे जहां उन्हें देखकर आसपास के लोग डर गए।
नन हॉलीवुड फिल्म निर्देशक कॉरिन हार्डी की अलौकिक शक्तियों पर आधारित डरावनी फिल्म है। यह फिल्म डरावनी फिल्म संस्करण कंजूरिंग का पांचवा संस्करण है। जो 7 सितम्बर 2018 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी।
पुलिस द्वारा उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। और पुलिस का कहना है की ये लोग गरबा खेलने आये बाकी लोगों को परेशान करते थे और उत्पात मचाते थे। उन लोगों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्यवाई शुरू कर दी है।
Published on:
17 Oct 2018 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
