पुलिस अधिकारी ने घटना को लेकर कहा कि विनय सिंह कुछ अन्य लोगों के साथ घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने NH-33 पर एक होटल के पास गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और जांच जारी है।