
mla
(रांची,जमशेदपुर): झारखंड में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व कर चुके पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय का शुक्रवार को निधन हो गया। पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय के निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत अन्य दलों के नेताओं ने शोक-संवेदना व्यक्त की है।
दीनानाथ पांडेय काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और जमशेदपुर स्थित टीएमएच में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के क्रम में ही अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। दीनानाथ पांडेय ने वर्ष 1977 से 1980, 1980 से 1985 और 1990-95 तक जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व किया।
पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय के निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जमशेदपुर पूर्वी से विधायक रहे दीनानाथ पांडेय का आशीर्वाद हमेशा उन्हें मिलता रहा था। भाजपा को हमेशा उनकी कमी खलेगी। उन्होंने आज अपना एक अभिवावक खो दिया है।
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी दीनानाथ पांडेय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन की खबर सुनकर वे मर्माहत है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि वे अपने आदर्शों और राजनीति में सुचिता के लिए वे हमेशा याद रखे जाएंगे।
Published on:
11 Jan 2019 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजमशेदपुर
झारखंड
ट्रेंडिंग
