29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोहरे हत्याकांड का आरोपी सुधीर को जेल भेजा, तनाव की स्थिति

दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए सुधीर दुबे को बुधवार को ही घाघीडीह जेल भेज दिया गया...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shribabu Gupta

Dec 29, 2016

shivpuri

shivpuri

जमशेदपुर। दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए सुधीर दुबे को बुधवार को ही घाघीडीह जेल भेज दिया गया। जेल में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। सुधीर को उपेन्द्र सिंह और अमित राय की हत्या में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को इस बात की जानकारी मिलने के बाद ही उसे सीधे सेल में भेज दिया गया है, ताकि जेल से सुधीर दुबे शहर की आपराधिक घटनाओं को अंजाम नहीं दे सके। बताया जा रहा है कि जेल में सुधीर दुबे के आने के बाद से अंदर पहरा सख्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सुधीर को पहले वार्ड में भेजा गया था लेकिन रात लगभग 12 बजे उसे वार्ड से निकालकर सेल में डाल दिया गया। सेल में उसे बहुत कम लोगों से मिलने दिया जा रहा है। बता दें कि सुधीर दुबे अखिलेश सिंह का सबसे करीबी साथी है और अपराध की दुनिया में जो भी कदम अखिलेश सिंह द्वारा उठाया जाता है, सुधीर दुबे ही उसका नियंत्रण करता है।

ये भी पढ़ें

image