Bihar news, Hollywood news, Richard Gere, Kalachakra puja, Elajendra Silva
बोधगया। 67 वर्षीय हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेर अपनी 37 वर्षीया स्पैनिश गर्ल फ्रेंड एलाजेंद्रा सिल्वा के साथ कालचक्र पूजा में शामिल होने बोधगया पहुंचे। कालचक्र मैदान में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उन्होंने मेडिटेशन किया। युवाओं का बड़ा समूह इस सेलिबे्रटी जोड़े को घूरता रहा।
रिचर्ड एयर इंडिया की दिल्ली-गया फ्लाइट से गया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सीधे अपने प्रवास स्थल पहुंचे। दोपहर ढाई बजे रिचर्ड तब्बितियों के आध्यात्मिक धर्मगुरू दलाईलामा का प्रवचन सुनने के लिए कालचक्र मैदान पहुंचे। यहां दलाईलामा से पहले उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया। कालचक्र पूजा के हर कार्यक्रम में वे शरीक होंगे। दलाई लामा के सिंहासन के पास ही बायीं ओर रिचर्ड के बैठने का स्थान दिया गया है।
यहां वे बैठकर ध्यान मग्न होकर एफएम बैंड के माध्यम से अंग्रेजी में अनुवादित धर्मगुरू का प्रवचन सुनते रहे। मालूम हो कि रिचर्ड बुद्धिज्म अपना चुके हैं। धर्मगुरू भी रिचर्ड को अपना आशीर्वाद देना नहीं भूलते। वे दलाई लामा के नेतृत्व में आयोजित हरेक कालचक्र पूजा में हिस्सा लेते हैं। पांचवीं बार रिचर्ड बोधगया पहुंचे हैं।