बिहारशरीफ। रेपकांड के आरोपित राजद विधायक राजवल्लभ यादव की गिरफ्तारी को लेकर बिहारशरीफ रविवार को बंद रहेगा। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शहर के मशाल जुलूस निकालें।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने बताया कि एक महीना हो गया है। अब तक रेपकांड के आरोपित विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पहले शनिवार की संध्या अस्पताल चौक के पास से मशाल जुलूस भी निकाला गया।
उन्होंने दुकानदारों व वाहन चालकों से बंद को सफल करने के लिए मदद मांगी। उधर शहर में राजवल्लभ यादव की ओर से प्रसिद्ध वकील राम जेठमलानी के केस लडऩे की चर्चा जोरों पर रही।