
bepatari huai tren
बिलासपुर से चांपा की ओर जा रही मालगाड़ी गुरुवार दोपहर में 2.20 बजे अकलतरा स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। तेज धमाके के साथ मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मुम्बई-हावड़ा रूट बाधित हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के अफसर मौके पर पहुंचे। रेलवे के अफसर अब हादसे का कारण जानने के लिए जांच कर रहे हैं। दपूमध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अकलतरा स्टेशन के बीच मालगाड़ी गुरुवार को 2.20 बजे हादसे का शिकार हुई। मालगाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी कि 11 डिब्बे बेपटरी हो गए और एक के ऊपर एक चढ़ते हुए ट्रैक से काफी दूर जा गिरे। तेज आवाज सुनते ही अकलतरा के सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। यात्री ट्रेन की बजाए मालगाड़ी थी और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। हादसा मुम्बई-हावड़ा रेलवे रूट की डाउन लाइन पर हुआ। हादसे के दौरान रेलवे ट्रैक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते मुम्बई-हावड़ा रूट की सभी ट्रेनों का रूट बदल दिया गया। उधर हादसे की जानकारी मिलते ही दपूमध्य रेलवे के कई अफसर मौके पर जांच करने पहुंचे। आखिर हादसा किस वजह से हुआ और अगर ट्रैक पर कोई यात्री गाड़ी होती तो बड़ी जनहानि होती। हादसे की वजह जानने के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। जो पूरे मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही तेजी से ट्रैक की मरम्मत और क्षतिग्रस्त मालगाड़ी के डिब्बों को भी हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस दौरान करीब २० ट्रेनें प्रभावित हुई। इसमें से कई टे्रन को रद्द तो कई को रास्ते में समाप्त की गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एचटी लाइन भी उखड़ी
इस ट्रेन हादसे से एचटी लाइन भी पोल समेत उखड़कर टूट गई। अगर यात्री ट्रेन होती तो अकलतरा में बड़ा हादसा होता। आखिर इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ। इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं। यह सब जांचने के लिए रेलवे की टीमों ने जांच शुरू कर दी है।
बाल-बाल बच गए गार्ड
अकलतरा स्ट्रेशन से तेज रफ्तार में गुजरने के बाद अचानक तेज धमाके के साथ ११ डिब्बे बेपरी हुई। इससे कई डिब्बे पलट गई। वहीं अंतिम डिब्बे में गार्ड भी मौजूद था। लेकिन इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। अगर अंतिम गार्ड वाला डिब्बा भी पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रभावित होने वाली गाडिय़ां
रद्द की गई गाडियां
० ट्रेन नंबर 08732-08731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
रास्ते में समाप्त की गई गाडियां
० ट्रेन नंबर 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-गेवरा रोड के मध्य रद्द।
० ट्रेन नंबर 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल सक्ती में समाप्त होगी तथा सक्ती-बिलासपुर के मध्य रद्द ।
० ट्रेन नंबर 08733 गेवरा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल जांजगीर नैला स्टेशन में समाप्त होगी तथा जांजगीर नैला-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
० ट्रेन नंबर 08212 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल गतौरा स्टेशन में समाप्त होगी तथा गतौरा-कोरबा के मध्य रद्द।
गंतव्य से पहले प्रारंभ होने वाली गाडियां
० ट्रेन संख्या 18239 कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथ कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी,
देरी से रवाना होने वाली गाडियां
० ट्रेन संख्या 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस समाचार छापे जाने तक तक कोरबा स्टेशन में थी। हालांकि देर रात कोरबा से रवाना होने की बात कही जा रही है।
रद्द की गई गाडियां
० ट्रेन नं 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस
० ट्रेन नं 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल
० ट्रेन नं 08262 रायपुर.बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल
रास्ते में समाप्त की गई गाडियां
० ट्रेन नं 12070 गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद्द रहेगी।
गंतव्य से पहले रवाना होने वाली गाडियां
० 28 जुलाई को ट्रेन संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी, बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
------------
Published on:
27 Jul 2023 10:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
