16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए इतने हजार जवान तैनात, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

-रिमझिम बारिश होने के बाद भी जवान भीगते हुए पहरेदारी में जुट गए हैं। इसके अलावा एसपीजी टीम भी दो दिन पहले से जांजगीर पहुंच चुकी है।

3 min read
Google source verification
पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए इतने हजार जवान तैनात, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए इतने हजार जवान तैनात, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

जांजगीर-चांपा. देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 22 सितंबर को जांजगीर के पुलिस ग्राउंड में होनी है। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक चौबंद व्यवस्था कर ली है। जिले के अलावा प्रदेश के 27 जिले की पुलिस टीम मौके पर डटी हुई है। आईजी, डीआईजी, डीएसपी सहित सैकड़ों की तादात में इंस्पेटर समेत प्रदेश भर के पुलिस अफसर पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था के मानकों का पालन करने पंडाल में नजर गड़ाए हुए हैं। इसके अलावा शहर के चप्पे-चप्पे में पुलिस शुक्रवार की सुबह से ही तैनात कर दी गई है।

रिमझिम बारिश होने के बाद भी जवान भीगते हुए पहरेदारी में जुट गए हैं। इसके अलावा एसपीजी टीम भी दो दिन पहले से जांजगीर पहुंच चुकी है। इसके अलावा शुक्रवार की शाम डीजीपी एएन उपाध्याय भी जांजगीर पहुंच रहे हैं और पुलिस अफसरों की मीटिंग लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी देंगे।

बताया जा रहा है कि सभा के लिए जांजगीर की एक हजार तो वहीं प्रदेश भर के चार हजार जवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में सुरक्षा व्यवस्था की कमान देखेंगे। पंडाल के आसपास सुरक्षा की जिम्मेदारी अभी से आईजी अजय यादव को सौंपी गई है। आईजी अजय यादव पंडाल का मौका मुआयना कर रहे हैं। उनके साथ चार जिले के एसपी भी मौके पर तैनात हैं। इसके अलावा पंडाल के आसपास 27 जिले के डीएसपी के अलावा एडिशनल एसपी पैनी नजर लगाए हुए हैं, वहीं पंडाल के आसपास एसपीजी की टीम की नजर लगी हुई है। इसके अलावा शहर के हर चौक चौराहों में एक-एक टीआई समेत एक चार का गार्ड तैनात है। शहर के भीतर हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। ताकि एक पंछी भी पर न मार सके।
एसपीजी का दल पहुंचा जांजगीर
22 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम के लिए एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन गु्रप) यानी विशेष सुरक्षा दल की टीम जांजगीर पहुंच चुकी है। यह टीम पंडाल के आसपास सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए निगरानी रखना शुरू कर दी है। गोपनीय रूप से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एसपीजी की टीम जांजगीर पहुंची और इन्हें स्थानीय पुलिस के माध्यम से एक पावर प्लांट में गेस्टहाउस में ठहराया गया है।

यह टीम पुलिस लाइन में जहां पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए पंडाल बनाया जा रहा है वहां मौजूद है। हालांकि इनकी गतिविधि को सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस संबंध में जिले के पुलिस अफसर कुछ बोल भी नहीं रहे हैंए लेकिन एसपीजी की टीम की नजर जिला मुख्यालय के लोगों पर बनी हुई है। ताकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो। गौरतलब है कि एसपीजी संघ की एक विशेष सुरक्षा बल है, जो भारत के प्रधानमंत्री, उनका परिवार तथा पूर्व प्रधानमंत्रीगण की सुरक्षा इस विशेष सुरक्षा टुकड़ी की जिम्मेदार होती है। यह विशिष्ट बल सीधे केंद्र सरकार के मंत्रिमण्डलीय सचिवालय के अधीन है और एक विभाग के रूप में कार्य करती है।

शहर के सारे होटल लॉज धर्मशाला बुक
शहर सहित आसपास के सारे के सारे होटल, लॉज रेस्टहाउस बुक कर दिए गए हैं। इनमें प्रदेश भर के वीआईपी को ठहराया गया है। इसके अलावा आसपास के पॉवर प्लांट के रेस्टहाउस में को भी बुक कर वीआईपी के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पंडाल में काम कर रहे चंडीगढ़, जयपुर व दिल्ली के कारीगरों के लिए धर्मशाला व स्कूल कालेज की बिल्डिंग को बुक किया गया है और उन्हें ठहराया गया है।

तैयारी लग रही अधूरी
शुक्रवार की सुबह तक प्रधानमंत्री का पंडाल पूरी तरह से नहीं बना है। इससे पहले पंडाल का जाएजा लेने प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत व मंत्री अजय चंद्राकर कई बार दौरा कर चुके हैं। उन्होंने तैयारी में नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थानीय अफसरों को फटकार लगाई थी। इसके बाद भी शुक्रवार की शाम तक तैयारी अधूरी नजर आई। मंच का काम अभी अधूरा है, जिसे बनाने के लिए सैकड़ो कारीगर लगे हुए हैं। मंच के आसपास लाइटिंग का काम अभी भी अधूरा है।