
शिवरीनारायण. आज से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि पर नगर के मेला ग्राउंड में माता रानी का भव्य पंडाल बनकर तैयार है। 80 फीट ऊंचे पंडाल में 21 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित होंगी। पंडाल में की गई लाइटिंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। पंडाल की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि पंडाल की ऊंचाई 80 फीट, लंबाई 185 फीट, चौड़ाई 80 फीट है। 21 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा बनकर तैयार है।
मां दुर्गा की प्रतिमा के समीप ही 7-7 फीट के दो सिंह बनाए गए हैं। मां की प्रतिमा के दाएं ओर भगवान शिव की 10 फीट ऊंची प्रतिमा और बाए ओर 10 फीट ऊंची नरसिंह नाथ भगवान की प्रतिमा भी विराजमान रहेगी। मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण भटगांव के मूर्तिकार गिरधारी लाल देवांगन और बबलू देवांगन द्वारा किया गया है। मूर्ति बनाने का काम 20 सितंबर से शुरू किया गया था। पंडाल के अंदर को आकर्षक लाइट, फूलमाला और झालरों से सजाया गया हैं। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र में रोजाना माता रानी के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। श्री दुर्गा उत्सव समिति शिवरीनारायण के सागर केशरवानी ने बताया कि पंडाल का निर्माण पूरा हो चुका है। नवरात्रि के प्रथम दिन से भक्त माता रानी के दर्शन कर पाएंगे। माता रानी के दरबार को आकर्षक बनाने के लिए विशेष साज सज्जा की गई हैं। नवरात्रि पर्व के दौरान हर रोज सुबह-शाम माता रानी की आरती होगी। पंडाल में आने वाले भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। माता रानी के दर्शन के लिए आने वाले भक्त आसानी से दर्शन कर पाएंगे जिसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। दर्शन करने आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए पंडाल के मुख्य जगहों पर कैमरे लगाए जाएंंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की मांग की गई है। नगर में इस तरह का यह पहला आयोजन है इसलिए लोगो में भारी उत्साह है।
50 फुट ऊंचा रावण का पुतला बनेगा, निकलेगी शोभायात्रा
इस वर्ष नगर का दशहरा उत्सव भी खास रहने वाला है। नगर के मेला ग्राउंड में 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनेगा। रावण दहन के लिए दशहरे के दिन भगवान रामचंद्र जी की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकलेगी। शोभायात्रा में आकर्षक आतिश बाजी की जाएगी। दशहरा की रात छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी अपनी रंगारंग प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आकर्षक लाइट से रोशन हो रहा माता का पंडाल
नगर में बन रहे भव्य दुर्गा पंडाल में आकर्षक लाइट लगाई गई हैं। जिससे माता की प्रतिमा के साथ पूरे पंडाल की सुंदरता लोगों को आकर्षित करेगी। आकर्षक लाइट रंग-बिरंगी कलर में पंडाल की सुंदरता बढ़ गई है। नगर सहित आसपास गांवों के लोगों में नगर के दुर्गा उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं।
Published on:
15 Oct 2023 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
