
स्टेशन के पास नकदी एवं मोबाइल को लूट कर भागने वाले 3 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी चंद्रकांत देवांगन निवासी अकलतरा 25 नवंबर की रात करीब 8.30 बजे जांजगीर में स्थित अपनी मोबाइल दुकान बंद करके अकलतरा जाने के लिए नैला रेलवे स्टेशन के पास खड़ा था। ट्रेन विलंब होने के कारण टहल रहा था। तभी दो-तीन लड़के आकर कहां जा रहे हो कहकर पूछने लगे और एक लड़का अचानक से कोई लोहे के कुछ चीज से सर पर वार कर दिया। चंद्रकांत के सिर में चोट लगने से वह गिर पड़ा और खून बहने लगा। बदमाशों ने उसके हाथ में रखे बैग जिसमें 20 हजार रुपए नकदी एवं ओप्पो कंपनी का मोबाइल को लूट कर भाग निकले। चंद्रकांत की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध नैला चौकी में धारा 392, 34 का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति नैला तरफ मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। जिसकी सूचना पर रेड कार्रवाई कर घेराबंदी कर पकड़ा।
साइबर सेल टीम का योगदान रहा
पकड़े गए आरोपियों में मुकेश सूर्यवंशी, निखिल गुप्ता, विवेक खरे सभी निवासी नैला के थे। पुलिस ने आरोपी मुकेश सूर्यवंशी, निखिल गुप्ता, विवेक खरे सभी निवासी नैला चौकी के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल दाखिल कर दिया है। संपूर्ण कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी संगम राम, सहायक उप निरीक्षक रामखिलावन साहू, प्रधान आरक्षक रुद्र नारायण, आरक्षक संतोष प्रधान, राजेश कश्यप एवं साइबर सेल टीम का योगदान रहा।
हथियार से लैस थे आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे का एयर गन भी जब्त किया है। यानी आरोपी हथियार की नोक पर सरेराह लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से एक नग चाकू व 10 नग मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपियों द्वारा बताया कि लूट का रकम 20 हजार में से 2500 जब्त किया है। शेष रकम को खा पीकर उड़ा दिया गया था। पुलिस ने प्रकरण में धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट जोड़ी है।
Published on:
07 Dec 2023 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
