
किसान के खाते से फर्जी तरीके से 56 हजार रुपए पार, थाने में पुलिस को बताई ये बात...
जांजगीर-चांपा. ग्रामीण बैंक शिवरीनारायण में एक किसान के खाते से अज्ञात ठगों (Fraud) ने फर्जी तरीके से 56 हजार रुपए पार कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार तनौद का किसान गोरेलाल पिता भान सिंह कंवर को ग्रामीण बैंक से एक एटीएम मिला था। जिसमें चिप नहीं था। उसने बैंक से आवेदन किया था कि उसे चिपयुक्त एटीएम (ATM) दी जाए। ताकि वह पैसे निकाल सके। बिना चिप युक्त आवेदन को वह बैंक में जमा कर दिया था, लेकिन नया चिपयुक्त लाइसेंस नहीं मिला था। उसके होश तब उड़ गए जब उसके खाते से लगातार राशि निकल रही है।
अज्ञात ठगों (Fraud) ने उसके खाते से 56 हजार रुपए निकाल लिए थे। यह राशि किसी दुकान में स्वाइप मशीन से निकल रहा था। किसान गोरेलाल ने बैंक जाकर इसकी सूचना दी। इसके अलावा उसने मामले की रिपोर्ट शिवरीनारायण थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
07 Mar 2020 01:46 pm
Published on:
21 Jul 2019 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
