4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांजगीर-चांपा में 77.58% प्रतिशत हुआ मतदान, जनता का फैसला EVM में कैद, 15 फरवरी को आएंगे नतीजे

CG Election 2025: जांजगीर चांपा जिले में नगरीय निकाय चुनाव के यज्ञ में मतदाताओं ने मंगलवार को पूर्णाहूति दी।

2 min read
Google source verification
जांजगीर-चांपा में शाम 5 बजे तक 77.58% पड़ा वोट, जनता का फैसला EVM में कैद, 15 फरवरी को आएंगे नतीजे

CG Election 2025: जांजगीर चांपा जिले में नगरीय निकाय चुनाव के यज्ञ में मतदाताओं ने मंगलवार को पूर्णाहूति दी। जिले के सभी 3 नगर पालिका व 8 नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थानीय सरकार चुनने मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर दावेदारों की किस्मत मतपेटी में बंद कर दी। नगर पालिका जांजगीर- नैला में 75 प्रतिशत, चांपा में 76.62 प्रतिशत और अकलतरा में 70.09 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह नपं में सबसे ज्यादा नवागढ़ में 85.41 मतदान हुआ।

ठंड का मौसम होने के कारण सुबह मतदान केंद्रों में माहौल देर से जमा पर जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, मतदाता भी घर से निकलने लगे। दोपहर बाद जिला मुख्यालय के मतदाताओं में उत्साह नजर आया। दोपहर 12 बजे के बाद सभी मतदान केंद्रों में लंबी कतार लगी रही। नगर पालिका जांजगीर-नैला के हाईस्कूल में वार्ड नंबर 18 और 17 का मतदान केंद्र बनाया गया था। जिसमें पहले एक घंटे में 5 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। दूसरे-तीसरे घंटे में 15 से 20 प्रतिशत वोटिंग हुई। इससे बाद दोपहर 3 बजे तक मात्र 50 प्रतिशत व मतदाताओें ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 8 के लिए बनाए गए मतदान तुलसी भवन में सुबह से ही माहौल अच्छा रहा। सुबह 10 बजे तक 20 प्रतिशत वोटिंग हो गया था। इस वार्ड में 1400 मतदाता है। शाम 5 बजे तक 75 प्रतिशत मतदाता वोटिंग किए। इसी तरह नगर पालिका चांपा में सुबह 10 बजे 12.83 प्रतिशत मतदान हुआ था। शाम 5 बजे तक 76.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 77.63 प्रतिशत पुरूष और 75.65 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार नगर पालिका अकलतरा में 71.84 प्रतिशत पुरूष और 68.41 प्रतिशत महिलाओं सहित कुल 70. 09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अब नगरीय निकाय चुनाव का दौर समाप्त हो गया।

यह भी पढ़े: CG Election 2025: मुर्दे व्यक्ति ने भी डाला वोट, कांग्रेस ने जमकर किया बवाल, जानें पूरा मामला

दो वोट से हुई परेशानी

इस बार एक ही ईवीएम मशीन में अध्यक्ष व पार्षद का दो वोट डालना था। इसमें ऊपर में सफेद में अध्यक्ष व नीचे गुलाबी कलर में पार्षद प्रत्याशी को वोट करना था। ऐसा पहली बार हुआ। इसके लिए जोर-शोर जागरूकता अभियान नहीं किया गया था। इसलिए खासकर महिलाएं व कम पढ़े लिखे मतदाताओं को परेशानी हुई। कई लोग तो एक ही वोट कर वापस लौट रहे थे। हालांकि बाद में पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदाताओं को सफेद व गुलाबी में दो अलग-अलग वोट डालने की जानकारी देते रहे। तब जाकर लोग वोट कर पाएं।

कलेक्टर-एसपी ने भी किया मतदान

सुबह 8 बजे से मतदान केंद्रों पर मतदाता उपस्थित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिख रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा सपत्निक एवं एसएसपी विवेक शुक्ला ने वार्ड क्रमांक 19 स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कलेक्टर ने सभी से अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। एसपी ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग करना सभी का अधिकार है। साथ ही सुरक्षा का पुता इंतजाम किया गया है।

कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान

निकाय - मतदान प्रतिशत
जांजगीर-नैला - 75.05
चांपा - 76.62
अकलतरा - 70.09
खरौद - 81.61
शिवरीनारायण - 84.19
बलौदा - 83.26
राहौद - 81.89
नवागढ़ - 85.41
सारागांव - 82.85
नरियरा - 79.28
पामगढ़ - 76.14
कुल - 77.58