3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूषित पानी की वजह से एक दर्जन लोग डायरिया की चपेट में, कैंप लगाकर किया जा रहा ईलाज

Chhattisgarh Health News : जिला मुख्यालय में जब दूषित पानी व बदहाल नाली की वजह से इतने लोग डायरिया (Diarrhea) की चपेट में आ रहे हैं तो ग्रामीण अंचलों का क्या हाल होगा अंदाजा लगाया जा सकता है।

2 min read
Google source verification
दूषित पानी की वजह से एक दर्जन लोग डायरिया की चपेट में, कैंप लगाकर किया जा रहा ईलाज

दूषित पानी की वजह से एक दर्जन लोग डायरिया की चपेट में, कैंप लगाकर किया जा रहा ईलाज

जांजगीर-चांपा. नैला में डायरिया (Diarrhea) ने कहर बरपा दिया है। शुक्रवार को जहां तकरीबन एक दर्जन मरीजों को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। शनिवार को दूसरे दिन भी आधा दर्जन मरीज मिले हैं। जिनका उपचार कर घर भेज दिया गया है। हालात से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने वेलनेस सेंटर में कैंप लगा दिया है। जहां मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर एक दो व तीन नैला में दूषित पानी की वजह से शुक्रवार को एक दर्जन लोग डायरिया (Diarrhea) की चपेट में आ गए थे। मरीजों को नैला के अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में देर शाम तकरीबन एक दर्जन मरीजों को शिफ्ट किया गया था।

Read More : छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव जहां पर उल्टी चलती है घरों में लगी घड़ी, जिसे गांव वाले मानते हैं शुभ

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की टीम शाम को नैला में ही डेरा डाली हुई थी। इसके अलावा शनिवार की सुबह नैला के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग दहशतजदा थे। जिसके चलते ऐसे लोग भी अस्पताल दवा लेने पहुंच गए जिन्हें छिटपुट शिकायत थी। दोपहर तक तकरीबन आधा दर्जन ऐसे पहुंचे जिन्हें उल्टी दस्त की शिकायत थी। उनका हेल्थ एंड वेलनेश सेंटर के डॉक्टर एंजलीना राठौर के द्वारा उपचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि नैला जो पानी सप्लाई की जा रही है वह पूरी तरह से दूषित है। इसके अलावा नैला की नालियों की सफाई भी रेगुलर नहीं की जा रही है। जिसके चलते लोग उल्टी दस्त की चपेट में आ रहे हैं। यहां की तंग गलियों की सफाई भी नियमित नहीं हो रही है। जिसके चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं।

Chhattisgarh Health से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए ...

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या ताजातरीन खबरों, Live अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.