4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांजगीर चांपा में हादसा! किराने दुकान में लगी भीषण आग, बुझाने के दौरान पिता, बेटा और बेटी झुलसे

Janjgir Champa Accident: किराना दुकान में सुबह के समय भीषण आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने के दौरान पिता, बेटा और बेटी आग से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए नवागढ़ अस्पताल भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी हुई है।

2 min read
Google source verification
janjgir_champa_accident.jpg

CG Accident News: किराना दुकान में सुबह के समय भीषण आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने के दौरान पिता, बेटा और बेटी आग से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए नवागढ़ अस्पताल भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांसा में रामप्रकाश कश्यप के घर के पास ही दिनेश की किराने की दुकान है। दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। सुबह के समय होने से शुरूआत में आग लगने की जानकारी किसी को नहीं हुई। आग की लपटें भयानक हुई तो आसपास के लोगों को जानकारी हुई। आग पर काबू पाने के लिए रामप्रकाश और उसके बेटे- बेटी ने प्रयास किया। इस दौरान तीनों झुलस गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में सामान जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़े: हिस्ट्रीशीटरों ने चाकू लहराते धमकी भरा वीडियो किया वायरल, अब कान पकड़कर मांगी माफी

बताया जा रहा है कि चार से पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने देखा और किसी तरह से पानी डालकर आग पर काबू पाया। घायल रामप्रकाश कश्यप का पैर, नंदनी कश्यप का पैर और रामप्रकाश के पुत्र का भी पैर आग की लपेट में आने से झुलस गया है। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सभी खतरे से बाहर है। उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

मौके पर नहीं पहुंची दमकल

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 6 बजे के आसपास अचानक आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए आसपास मोहल्लेवासियों ने प्रयास किया। इसी बीच दमकल को फोन लगाया गया। लेकिन दमकल मौके पर नहीं पहुंची। इससे भीषण आग पर काबू नहीं पाया जा सका और दिनेश का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। अगर समय पर दकमल पहुंच जाती तो आज ज्यादा नुकसान नहीं होता।

यह भी पढ़े: शराब के नशे में बौखलाया युवक, 60 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर की ऐसी हरकत...पुलिस के भी उड़े होश