9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रशासन पर नियम विरूद्ध कार्यवाही करने का आरोप, लोगों ने भरीं हुंकार करेंगे उग्र प्रदर्शन

झलमला के सरपंच व सचिव पर कार्रवाई नहीं होने ग्रामीणों में रोष

2 min read
Google source verification
झलमला के सरपंच व सचिव पर कार्रवाई नहीं होने ग्रामीणों में रोष

झलमला के सरपंच व सचिव पर कार्रवाई नहीं होने ग्रामीणों में रोष

जांजगीर-चांपा. अकलतरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत झलमला में सरपंच सचिव की मिली भगत से लाखों रुपए के बंदरबांट सहित गांव की 82 एकड़ जमीन को निजी हाथों में दिए जाने की कूटरचना से ग्रामीण खासे रोष में हैं। इससे उन्होंने छह अगस्त को कलेक्टर के जनदर्शन सहित एसपी, एसडीएम जांजगीर व मुलमुला थाने में लिखित ज्ञापन देकर 19 अगस्त को उग्र प्रदर्शन करने के साथ ही चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की गलत कार्यशैली के चलते उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और यदि इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई जनहानि या अन्य नुकसान होता है तो उसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार होगा।

Read more : यहां एक ही रात तीन दुकानों के टूटे ताले, जांच में जुटी पुलिस


झलमला के ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत झलमला मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। सरपंच सचिव की गलत कार्यशैली को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में नौ बिंदुओं में आरोप लगाते हुए उन समस्याओं को दूर करने की मांग की है।

ये हैं आरोप
-शौचालय निर्माण की राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ।
-गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है।
-सीसी रोड का निर्माण नहीं होना।
-प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को नहीं मिल पा रहा।
-वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा।
-गांव में बिजली की व्यवस्था सही नहीं है।
-गांव की 60 एकड़ भूमि गवचर भूमि को एनजीओ के हाथों में देने की कूट रचना की गई।
-नाली का निर्माण नहीं किया गया।
-मांग के बाद भी अब तक उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना नहीं की गई।


-जाम न करने के लिए ग्रामीणों को समझाया गया था। मामले की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।
-अजय उरांव, एसडीएम, जांजगीर