
बजरंगी पारा के पास बिल्डर्स की पिटाई
जांजगीर-चांपा. नैला चौकी अंतर्गत बजरंगी पारा के पास बिल्डर्स की पिटाई करने वाले मामले के मुख्य आरोपी भैरव मिश्रा उर्फ मोगली ने 31 अगस्त को नैला चौकी में आत्म समर्पण कर दिया था,
जबकि नैला पुलिस दो दिन बाद यानि दो सितंबर को आरोपी की गिरफ्तारी बताकर अपनी पीठ थपथपा रही है। नैला पुलिस की इस तरह की कार्यशैली से अब शहरवासी उस पर उंगली उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि आरोपी भैरव मिश्रा पिछले तीन महीने से शहर में ही छिपछिपा कर रहते हुए फरारी काट रहा था, तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। जब उसने 31 अगस्त को नैला थाने में आत्म समर्पण कर दिया तो पुलिस वाहवाही लूट रही है।
गौरतलब है कि 8 जून 2018 की दोपहर कुबेर पारा नैला में बिल्डर्स चंदनिया पारा निवासी अनूप कश्यप पिता विष्णु कश्यप जांजगीर निवासी भैरव मिश्रा उर्फ मोगली और उसके 25-30 साथियों के बीच विवाद हुआ था। इसमें भैरव व उसके साथियों ने अनूप की जमकर पिटाई की और उसकी जेब से 25 हजार नगद व 4 तोले की सोने की चेन लूट लिए थे। अनूप को को इतनी बुरी तरह मारा गया था कि जिला अस्पताल से उसे अपोलो बिलासपुर रेफर करना पड़ा था।
नैला पुलिस ने इस मामले में भैरव मिश्रा व अन्य के खिलाफ धारा 147, 341, 294, 323, 506 एवं लूट की धारा 394 के तहत जुर्म दर्ज किया था। वारदात के दिन से ही भैरव मिश्रा फरार था। पुलिस लगभग तीन माह में आरोपियों को खोज नहीं पाई। भैरव मिश्रा व उसके साथियों ने आत्म समर्पण किया तो नैला पुलिस ने मामले को दबा दिया। जबकि पत्रिका ने उसी दिन खबर प्रकाशित कर दी थी। अब दो दिन बाद रविवार को नैला पुलिस सोशल मीडिया में मामले का खुलासा करते हुए अपनी पीठ थपथपा रही है।
Published on:
03 Sept 2018 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
