19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्षेत्र के शिक्षकों में मचा हड़कंप, 17 शिक्षकों पर पामगढ़ एसडीएम ने किया ये कार्रवाई

- बीते दिवस एसडीएम सागर सिंह राज के द्वारा 8 से 12 दिसंबर के बीच स्कूलों का लगातार दौरा किया गया

2 min read
Google source verification
क्षेत्र के शिक्षकों में मचा हड़कंप, 17 शिक्षकों पर पामगढ़ एसडीएम ने किया ये कार्रवाई

क्षेत्र के शिक्षकों में मचा हड़कंप, 17 शिक्षकों पर पामगढ़ एसडीएम ने किया ये कार्रवाई

जांजगीर-चांपा. समय पर स्कूल नहीं जाने वाले एवं स्कूल जाकर दस्तखत करने के बाद फरार होने वाले शिक्षकों को पामगढ़ एसडीएम सागर सिंह राज ने एक दिन के लिए अवैतनिक कर दिया है। स्कूलों के इन शिक्षकों को पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन शिक्षक संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए थे। इसके कारण उनके ऊपर यह गाज गिरी है। पामगढ़ एसडीएम सागर सिंह राज इन दिनों सुर्खियों में हैं। कड़क मिजाज के एसडीएम द्वारा लगातार स्कूलों एवं विभिन्न शासकीय दफ्तरों का दौरा किया जा रहा है। शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर उनके द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

बीते दिवस एसडीएम सागर सिंह राज के द्वारा 8 से 12 दिसंबर के बीच स्कूलों का लगातार दौरा किया गया। जिसमें उन्होंने पाया कि कई स्कूलों के शिक्षक लगातार अनुपस्थित पाए गए। उनके द्वारा यह पाया गया कि बना स्वीकृत के अवकाश लेकर स्कूल में अनुपस्थित पाए गए, जिसके चलते ऐसे शिक्षकों को सबक सिखाने में एसडीएम ने तनिक भी देरी नहीं की और उनके खिलाफ शासकीय कार्य में लापरवाही एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता प्रदर्शित करता है, जिसके चलते सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की धारा 3 के विपरीत होने के कारण शिक्षकों को नोटिस दिया गया। सर्व संबंधितों का जवाब समाधान कारक नहीं होने के कारण कालम 4 में उल्लेखित दिवस का अवैतनिक करने आदेश जारी किया गया है।

Read More : बैंकों का शटर नहीं खुलने से इतने करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित, एसबीआई के चीफ मैनेजर ने क्या कहा, पढि़ए खबर...

अब तक सौ कर्मचारियों पर गिर चुकी गाज
पामगढ़ एसडीएम सागर सिंह राज ने बताया कि वे अपने क्षेत्र के सभी कार्यालयों में लगातार दौरा कर रहे हैं। कार्यालय में अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ उनके द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते दो माह के भीतर ऐसे सौ से अधिक कर्मचारियों के खिलाफ सिविल सेवा आचरण की कार्रवाई की जा चुकी है। इनका वेतन भी काटा जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक कसावट की दृष्टिकोण से यह उचित कार्रवाई माना जा रहा है।

ये शिक्षक मिले अनुपस्थित
संतोश कुमार अनंत व्याख्याता, फलेश कुमार राठौर शिक्षक, मनोज कुमार पटेल सहायक शिक्षक, निलिमा सिंह मरकाम सहायक शिक्षक, अनामिका गौरहा शिक्षक एलबी, सुशील कुमार साहू सहायक शिक्षक, सुरेश कुमार लहरे सहायक शिक्षक, शिवशंभू सिंह व्याख्याता, आरती आनंद व्याख्याता, नेहा चौबे व्याख्याता पंचायत, जया वैष्णव व्याख्याता पंचायत, रूपा साहू व्याख्याता पंचायत, भीमचंद अंचल सहायक शिक्षक, विवेक चंदेल सहायक शिक्षक पंचायत, बरातुराम साहू व्याख्याता पंचायत, नरेंद्र कुमार साहू व्याख्याता पंचायत, रामशरण साहू सहायक शिक्षक