नहीं रहती पार्किंग की व्यवस्था
संचालक अपने दुकान के बाहर मंडप जरूर बना देते हैं, लेकिन ग्राहकों की सुविधा के लिए पार्किंग सुविधा का खयाल नहीं रखा जाता। ग्राहकों की सुविधाओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं रहता। ग्राहक दुकान में जाता है, लेकिन दुकान के बाहर उन्हें अपने वाहनों को रखने जद्दोजहद करना पड़ता है। सबसे बड़ी परेशानी चारपहिया वाहन चालकों को होती है। सड़क संकरी होने से वाहनों के पार्किंग में दिक्कत होती है।