जांजगीर-चांपा. जिले में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रह गया है। बीती रात चंद्रपुर में अज्ञात बदमाश ने मेडिकल स्टोर में पेट्रोल डालकर दुकान को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।