संक्षिप्त पुनरीक्षण में शामिल हुए 60 हजार मतदाता
विधानसभा चुनाव के पहले शासन ने 31 जुलाई से 7 सितंबर तक संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया। जिसमें 60 हजार मतदाओं ने या तो अपना स्थान बदला, नाम जुड़वाया, नाम कटवाया या फिर त्रुटिसुधार प्रक्रिया में भाग लिया। इस प्रक्रिया में 37558 मतदाताओं ने नाम जुड़वाया, 12593 मतदाताओं ने नाम विलोपित करवाया, 7311 ने नाम पिता का नाम जैसे तकनीति खामियों में त्रुटि सुधार कराया है। वहीं 2922 मतदाताओं ने एक ही विधानसभा के अंदर अपना नाम कटवाकर दूसरे पोलिंग बूथ में नाम जुड़वाया है। इस तरह 60 हजार 384 मतदाताओं ने संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में शामिल हुए हैं।