27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कारीगर साइकिल कर रहे असेंबल, इतने श्रमिक महिलाओं को दी जाएगी साइकिल, पढि़ए खबर…

हरियाणा से 15 हजार साइकिल जांजगीर के हाईस्कूल नंबर वन में पहुंच चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 10 Jun 2018, 3:41 PM IST

कारीगर साइकिल कर रहे असेंबल, इतने श्रमिक महिलाओं को दी जाएगी साइकिल, पढि़ए खबर...

कारीगर साइकिल कर रहे असेंबल, इतने श्रमिक महिलाओं को दी जाएगी साइकिल, पढि़ए खबर...

जांजगीर.चांपा। जिले के 15 हजार असंगठित कामगार महिलाओं को मुख्यमंत्री साइकिल योजना का लाभ मिलेगा। यह योजना श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही है। प्रत्येक विधानसभा के 2500 महिलाओं को साइलिक प्रदान किया जाएगा। जिले में छह विधानसभा है। जिसमें 15 हजार हितग्राहियों को साइकिल प्रदान की जाएगी। इसके लिए हरियाणा से 15 हजार साइकिल जांजगीर के हाईस्कूल नंबर वन में पहुंच चुकी है।

साइकिल के पाटर््स अलग-अलग पहुंचा है। जिसे कुशल कारीगरों द्वारा असेंबल किया जा रहा है। वर्तमान में ढाई हजार से अधिक साइकिल असेंबल हो चुका है। किस्तों में विधानसभा वार महिला हितग्राहियों को साइकिल प्रदान किया जाएगा।

सरकार स्कूली छात्रों के पांवों में स्कूल जाते वक्त छाले न पड़े जिसे देखते हुए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है। ठीक इसी तरह श्रमिक महिलाओं को फील्ड में काम में जाते वक्त आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री साइकिल योजना चला रही है। जिसके तहत जिले के 15 हजार असंगठित कामगार महिलाओं का पंजीयन हुआ है।

योजना के तहत जिले भर के 6 विधानसभा के 15 हजार कुशल महिला श्रमिकों को योजना का लाभ देकर साइकिल प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में हरियाणा से 15 हजार साइकिल के पाटर््स जांजगीर पहुंच चुका है। हरियाणा से पहुंचे कुशल श्रमिकों द्वारा साइकिल का असेंबल किया जा रहा है। 15 हजार साइकिलें जब पूरी तरह से असेंबल हो जाएगी तब महिला हितग्राहियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

10 मिनट में एक साइकिल हो रहा असेंबल
साइकिल असेंबल करने वाले कुशल श्रमिकों के हाथ नहीं जादूगरी है। हरियाणा से आए कारीगरों के हाथ इतने दक्ष है कि वे पांच से 10 मिनट में असेंबल कर रहे हैं। साइकिल के चक्के, हैंडल, टोकरी, घंटी, पायडल सहित सारे पाटर््स अलग-अलग हैं, जिसे कारीगर 10 मिनट में ही फिट कर रहे हैं। कोई साइकिल में टायर ट्यूब फिट कर रहा है तो कोई अन्य पाट्र्स। सबका काम बंटा हुआ है। दो दिन के भीतर मात्र चार कारीगर तकरीबन दो हजार से अधिक साइकिल का असेंबल कर चुके हैं। इनके हाथों को देखकर मानों ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कोई मशीन हंै।

सता रही चोरी की चिंता
हाईस्कूल मैदान में 15 हजार साइकिलें खुले में पड़ी है। ये साइकिल सुरक्षित नहीं है। इसकी सुरक्षा के लिए न तो बल उपलब्ध कराया गया है और न ही कोई अन्य उपाय। इनकी देखभाल हरियाणा से आए इन्हीं कारीगरों के बूते हैं। नजर में चोरी की घटनाएं आम हो चुकी है। यहां से भी साइकिल चोरी की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि इससे पहले भी पाठ्य पुस्तकें की किताबें व अन्य सामान हाईस्कूल कैंपस से चोरी हो चुकी है।

-जिले के 15 हजार असंगठित कामगार महिलाओं को मुख्यमंत्री साइकिल योजना का लाभ मिलेगा। यह योजना श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही है। प्रत्येक विधानसभा के 2500 महिलाओं को साइलिक प्रदान किया जाएगा। जिले में छह विधानसभा है। जिसमें 15 हजार हितग्राहियों को साइकिल प्रदान की जाएगी- वीके पटेलए जिला श्रम अधिकारी

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग