
पुणे में किसी युवती के साथ चल रहा था चक्कर, इधर पत्नी ने फोन पर बी-एड करने की जताई इच्छा, गुस्साए पति ने आते ही चाकू से कर दिया हमला, फिर...
हसौद. हसौद निवासी तेजकुमार यादव पिता रोहित यादव पुणे की ओला कम्पनी में काम करता था। उसकी शादी तीन माह पहले खरौद निवासी पार्वती यादव से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तेज कुमार की पुणे में किसी युवती से प्रेम संबंध की जानकारी पार्वती को हुई। 19 जून को पार्वती के परिजन हसौद पहुंचे और कुछ दिनों के लिए खरौद लेकर आ गए।
इसी दौरान पार्वती ने मोबाईल से तेजकुमार को बीएड की पढ़ाई करने की बात कही, इससे तेज कुमार यादव आक्रोशित हो गये और दोनों के बीच विवाद हो गया। 12 जुलाई को तेजकुमार खरौद पहुंचा और पार्वती को अपने साथ लेकर हसौद वापस लौट आया। बी-एड की पढ़ाई को लेकर झगड़ा करने लगा। 18 जुलाई की रात पार्वती की सास, ससुर व अन्य परिजन खाना खाकर सो गए। रात लगभग एक बजे पार्वती अपने कमरे में सोई थी। इसी दौरान तेजकुमार यादव चाकूलेकर उसके कमरे में पहुंचा और उस पर चाकू से पेट पर वार कर दिया। चाकू के हमले से पार्वती चींखने लगी। उसके गर्दन, पेट व सिर के पिछले हिस्से में भी चोटें आई थी। पार्वती की चींखने की आवज सुनकर सास, ससुर व ननद उसके कमरे के पास पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे।
Read More: रात में करता है फोन और कहता मैं तेरे लिए कोसे की साड़ी ले दूंगा, प्यून की पत्नी ने चंद्रपुर सीएमओ पर लगाए ये आरोप...
दरवाजा खुलते ही उसका पति तेज कुमार यादव वहां से भाग निकला। घटना के बाद पार्वती को ससुराल वालों ने चाम्पा स्थित अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी गंभीर हालत देखकर डाँक्टरो ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया। पार्वती के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद 8 अगस्त को हसौद थाना पहुंचकर इसकी सूचना हसौद पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर तेज कुमार यादव पिता रोहित कुमार यादव के खिलाफ धारा 506 बी, 324 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था। डाँक्टरी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ 326 भी जोड़ा गया। आरोपी की तलाश जारी थी इसी बीच आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया।
Read More: Chhattisgarh News
Published on:
01 Oct 2019 09:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
